Asia Cup 2025: वसीम अकरम की IND vs PAK पर भविष्यवाणी, भारत भले ही ताकतवर, लेकिन पाकिस्तान के पास…

Asia Cup 2025- Wasim Akram on IND vs PAK: भारत ने यूएई को 9 विकेट से रौंदते हुए, वहीं पाकिस्तान ने ओमान को 93 रनों से शिकस्त देकर एशिया कप की शुरुआत की है. अब दोनों टीमों के बीच इस टूर्नामेंट का महामुकाबला होना है. इस मैच से पहले वसीम अकरम ने बड़ी भविष्यवाणी की है.

Asia Cup 2025- Wasim Akram on IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 का मुकाबला रविवार, 14 सितंबर को खेला जाएगा. टीम इंडिया और पाकिस्तान दोनों ग्रुप ए में हैं. दोनों ही टीमों ने अपने पहले मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की है. जहां भारत ने यूएई को 9 विकेट से रौंदा, वहीं पाकिस्तान ने ओमान को 93 रनों से शिकस्त दी. अब इस महामुकाबले पर सभी की नजरें होंगी. कागजों और आंकड़ों पर भारत का पलड़ा काफी ताकतवर नजर आ रहा है. पिछले साल वर्ल्ड कप जीतने के बाद से उसने खेले गए 21 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में से 18 में जीत दर्ज की है. भारत इस मैच में प्रबल दावेदार के रूप में उतरेगा, लेकिन पूर्व दिग्गज क्रिकेटर वसीम अकरम (Wasim Akram) का मानना है कि पाकिस्तान जब मौजूदा चैंपियन भारत से भिड़ेगा तो वह शानदार प्रदर्शन करने में सक्षम होगा. क्योंकि अफगानिस्तान और यूएई के खिलाफ त्रिकोणीय सीरीज जीतकर वह आत्मविश्वास के साथ मैदान में उतरेगा.

वसीम ने टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट से कहा, “मुझे लगता है यह एक कड़ा मुकाबला होगा. हां, भारत एक मजबूत टीम है और अगर दोनों टीमों की तुलना खिलाड़ी-वार की जाए तो भारत बेहतर दिखता है, लेकिन पाकिस्तान त्रिकोणीय सीरीज जीतने के बाद आत्मविश्वास से भरा है और अच्छा मुकाबला देगा.” पूर्व कप्तान ने सलमान आगा और माइक हेसन के नेतृत्व में पाकिस्तान के बदलाव का स्वागत किया, लेकिन धैर्य रखने की सलाह भी दी. उन्होंने आगे कहा, “पाकिस्तान एक युवा टीम है, जिसके पास अच्छा कप्तान और अच्छा कोच है, लेकिन इस टीम को मजबूत इकाई बनने के लिए समय चाहिए. हम एक मुल्क के तौर पर तुरंत नतीजे चाहते हैं, जो संभव नहीं है.” 

वसीम ने चिंता भी जताई

उन्होंने मोहम्मद हारिस की बल्लेबाजी स्थिति को लेकर चिंता भी जताई. वसीम ने कहा, “मेरे हिसाब से कुछ समस्याएँ हैं, जैसे मोहम्मद हारिस फिलहाल फॉर्म में नहीं हैं और वह अपने नियमित ओपनिंग स्थान पर भी नहीं खेल रहे. एक ओपनर से मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करवाना बहुत मुश्किल है.” 59 वर्षीय सुल्तान ऑफ स्विंग वसीम अकरम के अनुसार गेंदबाजी की गहराई भी पाकिस्तान के लिए चिंता का विषय है. उन्होंने चेतावनी दी, “आप पाँचवें गेंदबाजी विकल्प के तौर पर दो पार्ट-टाइम गेंदबाजों पर भरोसा नहीं कर सकते. अगर ऐसा करेंगे तो विपक्षी टीम उन पर हमला करेगी.” 

भारत की ताकत की समीक्षा

पाकिस्तान की चुनौतियों को गिनाते हुए अकरम ने भारत की ताकत की भी तारीफ की. उन्होंने कहा, “कुलदीप और वरुण दोनों बेहतरीन हैं. उन्हें पढ़ना आसान नहीं है. कुलदीप पिछले मैच में बेहद सटीक और घातक रहे.” कुलदीप ने यूएई के खिलाफ केवल 7 रन देकर 4 विकेट झटक लिए थे. उनके साथ शिवम दुबे ने भी कातिलाना गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 4 रन देकर 3 विकेट निकाल लिए थे. हालांकि दुबई की स्पिन फ्रेंडली पिच पर भारत को होशियार रहना होगा. पाकिस्तान के पास मोहम्मद नवाज जैसे गेंदबाज हैं. उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ फाइनल मैच में हैट्रिक के साथ 5 विकेट हॉल भी लिया था. 

हालांकि यह मुकाबला दोनों टीमों के बीच मई में हुए सैन्य तनाव के बाद पहला टकराव है, जिससे फैंस की भावनाएं उफान पर हैं.  दुनियाभर के क्रिकेट प्रशंसकों का ध्यान भी इस पर लगा हुआ है. एशिया कप 2025 का छठवां IND vs PAK मैच रात 8 बजे से शुरू होगा. इस मैच को टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स पर जबकि ऑनलाइन सोनी लिव ऐप पर किया जाएगा. 

ये भी पढ़ें:-

पाकिस्तान के खिलाफ क्या होगा संजू सैमसन का बैटिंग ऑर्डर? बैटिंग कोच ने इस नंबर का किया इशारा

च्च च्च च्च! अंग्रेजों ने की रबाडा की बेरहम पिटाई, बिगड़ गया आंकड़ों का हुलिया, दर्ज हुए शर्मनाक रिकॉर्ड

BCCI अध्यक्ष की रेस में मियांदाद से भिड़ने वाला क्रिकेटर सबसे आगे, अमेरिका क्रिकेट में  भी रह चुका है डायरेक्टर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >