बांग्लादेश के खिलाफ शिवम दुबे नंबर 3 पर बैटिंग करने क्यों आए? कैप्टन सूर्या ने जीत के बाद खोला राज

Asia Cup 2025 Why Shivam Dube was promoted at no 3 vs Bangladesh: बांग्लादेश के खिलाफ भारत ने सुपर 4 मैच आसानी से जीतकर फाइनल में प्रवेश कर लिया. एशिया कप के इस मैच में भारतीय टीम ने अपनी बैटिंग ऑर्डर में काफी बदलाव किए, विशेषकर शिवम दुबे को नंबर 3 पर प्रमोट कर दिया. इस पर कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मैच के बाद खुलासा किया.

Asia Cup 2025 Why Shivam Dube was promoted at no 3 vs Bangladesh: भारत ने बुधवार को दुबई में खेले गए सुपर फोर मुकाबले में बांग्लादेश को 41 रनों से हराया. इस जीत के साथ ही भारत एशिया कप 2025 के फाइनल में पहुंच गया. बांग्लादेश के खिलाफ इस मुकाबले में टीम इंडिया ने काफी बदलाव किए. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 168 रन ही बना सका, इसके जवाब में बांग्लादेश 127 रन ही बना सका. एक समय ऐसा लगा कि भारत का स्कोर 185 के पार हो जाता, लेकिन भारत 170 से पहले ही रुक गया, क्योंकि पावर हिटर शिवम दुबे को तीसरे नंबर पर ही बैटिंग करने के लिए भेज दिया गया.  मैच के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बल्लेबाजी क्रम में शिवम दुबे को ऊपर भेजने के पीछे की रणनीति समझाई. उन्होंने कहा कि बांग्लादेश के पास एक लेफ्ट-आर्म स्पिनर और एक लेग स्पिनर था, और 7 से 15 ओवर के बीच दुबे उस स्थिति के लिए बिल्कुल सही थे.

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए यह रणनीतिक बदलाव किया. सातवें ओवर में ओपनर शुभमन गिल के आउट होने के बाद दुबे को नंबर 3 पर भेजा गया. हालांकि, यह दांव काम नहीं आया और दुबे तीन गेंदों पर सिर्फ दो रन बनाकर आउट हो गए. सूर्यकुमार यादव ने पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन में कहा, “इस टूर्नामेंट में हमें पहले बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला था. शायद ओमान के खिलाफ एक बार मिला, लेकिन हम सुपर फोर में पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे और देखना चाहते थे कि कैसा होता है. उनके बॉलिंग लाइनअप को देखकर लगा कि उनके पास लेफ्ट-आर्म स्पिनर और लेग स्पिनर हैं, तो दुबे उस मौके के लिए सही थे. लेकिन यह काम नहीं आया, ऐसा होता है.” उन्होंने आगे कहा, “अगर आउटफील्ड तेज होती तो स्कोर 180-185 तक जाता. लेकिन हमारे पास जो गेंदबाजी अटैक है, अगर हम 12-14 अच्छे ओवर डालते हैं तो ज्यादातर मौकों पर मैच जीत जाएंगे.”

फाइनल में भारत, पाक-बांग्लादेश के बीच नंबर दो की लड़ाई

इस जीत के साथ भारत फाइनल में जगह बनाने वाली पहली टीम बन गया, जबकि श्रीलंका टूर्नामेंट से बाहर हो गया. अब पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच बचे हुए फाइनल स्थान के लिए करो या मरो का मुकाबला होगा. बांग्लादेश के स्टैंड-इन कप्तान जकर अली ने अपनी टीम की तारीफ करते हुए कहा कि पहले 10 ओवर के बाद खिलाड़ियों ने शानदार तरीके से एडजस्ट किया और भारत को 168/6 तक सीमित कर दिया. उन्होंने अगले मैच में जीतकर फाइनल में पहुंचने की उम्मीद जताई.

कैसा रहा मैच का हाल

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने 168/6 रन बनाए. इसमें अभिषेक शर्मा की तूफानी 75 रन की पारी और हार्दिक पंड्या के नाबाद 38(29) रन शामिल रहे. चेज के दौरान बांग्लादेश एक समय पर 10.3 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 87 रन बना चुका था, लेकिन इसके बाद भारत के कलाई स्पिनरों ने एक बार फिर निर्णायक भूमिका निभाई, जिन्होंने पांच विकेट साझा किए और बांग्लादेश को 127 रन पर ही ढेर कर दिया.

ये भी पढ़ें:-

‘फाइनल में मिलेंगे तब…’ सूर्या के ‘कोई रायवलरी नहीं’ वाले बयान पर शाहीन अफरीदी ने तोड़ी चुप्पी

‘हम शुरू से आक्रामक…’ हारिस रऊफ और फरहान की शर्मनाक हरकतों पर शाहीन अफरीदी ने खोला मुंह

वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ डाला छक्के का वर्ल्ड रिकॉर्ड, कंगारुओं को जमकर धोया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >