Asia Cup 2025: बुमराह के खेलने की संभावना, अक्षर-गिल के बीच उप कप्तानी की होड़, इन खिलाड़ियों का पत्ता कटना तय

Asia Cup 2025 India Probable Squad : 9 सितंबर से एशिया कप की शुरुआत होनी है. टेस्ट फॉर्मेंट के इंग्लैंड दौरे के बाद भारतीय टीम टी20 में धमाल मचाने उतरेगी. टीम इंडिया के लिए इस वक्त अपना स्क्वॉड चुनने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है. कप्तान, उपकप्तान के साथ ही गेंदबाजी संयोजन में भी काफी माथापच्ची हो रही है.

Asia Cup 2025 India Probable Squad : इंग्लैंड के खिलाफ हालिया टेस्ट सीरीज के भारतीय टीम को 9 सितंबर से शुरू हो रहे एशिया कप में दम दिखाना होगा. इंग्लैंड दौरे पर शुभमन गिल इस सत्र के सबसे बेहतरीन खिलाड़ी हैं. हालांकि अगले महीने यूएई में होने वाले एशिया कप टी20 में भारतीय टीम की उप कप्तानी के लिए उन्हें अक्षर पटेल जैसे दावेदार का सामना करना पड़ेगा. इसके अलावा तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का भी इस टूर्नामेंट में खेलना तय है और अक्टूबर की शुरुआत में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए उन्हें आराम दिया जा सकता है.

अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति 19 या 20 अगस्त को एशिया कप के लिए टीम का चयन कर सकती है जो इस बात पर निर्भर करेगा कि सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) की खेल विज्ञान टीम सभी खिलाड़ियों का ‘मेडिकल बुलेटिन’ कब भेजती है जिसमें कप्तान सूर्यकुमार यादव की जानकारी भी शामिल है जिन्होंने बेंगलुरु में नेट्स पर बल्लेबाजी शुरू कर दी है.

चयन प्रक्रिया में कुछ पेचीदा फैसले होंगे लेकिन भारतीय चयनकर्ता निश्चित रूप से निरंतरता बनाए रखना चाहेंगे जिसने सूर्यकुमार के टी20 कप्तान बनने के बाद से उन्हें काफी सफलता दिलाई है. अक्षर भारत की इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में उप कप्तान थे, जबकि पिछले साल श्रीलंका में जब सूर्यकुमार को पहली बार टी20 टीम का पूर्णकालिक कप्तान नियुक्त किया गया था तब गिल ने यह जिम्मेदारी निभाई थी.

यह समझा जाता है कि चयन समिति इस टीम में अधिक बदलाव नहीं करना चाहेगी क्योंकि अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, सूर्यकुमार, तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या शीर्ष पांच में मजबूत खिलाड़ी हैं. इस मामले की जानकारी रखने वाले भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया, ‘‘अभिषेक शर्मा पिछली आईसीसी रैंकिंग में दुनिया के नंबर एक टी20 बल्लेबाज हैं. संजू सैमसन ने पिछले सत्र में बल्ले और विकेटकीपर दोनों से शानदार प्रदर्शन किया था. इसलिए यह फैसला लेना मुश्किल होगा लेकिन मौजूदा फॉर्म (हालांकि टेस्ट में) को देखते हुए शुभमन को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. आईपीएल में भी उनका प्रदर्शन अच्छा रहा था. चयनकर्ताओं के लिए समस्या यह है कि शीर्ष क्रम में कई अच्छे खिलाड़ी मौजूद हैं.’’

शीर्ष क्रम में इतने सारे खिलाड़ियों के साथ यशस्वी जायसवाल और साई सुदर्शन के लिए जगह बनाना बहुत मुश्किल होगा. एकदिवसीय प्रारूप में पहली पसंद के विकेटकीपर लोकेश राहुल के नाम पर विचार नहीं किए जाने की संभावना है क्योंकि वह मध्यक्रम में बल्लेबाजी नहीं करते हैं. हालांकि सैमसन का पहले विकेटकीपर के रूप में चुना जाना लगभग तय है लेकिन दूसरे विकेटकीपर के स्थान के लिए जितेश शर्मा और ध्रुव जुरेल के बीच मुकाबला होगा. जुरेल पिछली टी20 सीरीज का हिस्सा थे, जबकि जितेश ने आईपीएल में आरसीबी के विजयी अभियान में प्रभावशाली प्रदर्शन किया था. उन्होंने फिनिशर की भूमिका भी बखूबी निभाई.

हार्दिक पंड्या भारत के सफेद गेंद के तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर के रूप में पहली पसंद हैं तो वहीं इंग्लैंड सीरीज के दौरान चोटिल हुए नितीश कुमार रेड्डी के समय पर फिट होने की संभावना नहीं है. इंग्लैंड के खिलाफ अच्छी वापसी करने वाले शिवम दुबे को टीम में जगह मिलने की संभावना है. अक्षर और वाशिंगटन सुंदर टीम में अन्य दो स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर होंगे.

मुख्य संघर्ष तेज गेंदबाजी आक्रमण में होगा जहां बुमराह और अर्शदीप सिंह ने अपनी जगह पक्की कर ली है. तीसरे स्थान के लिए प्रसिद्ध कृष्णा और हर्षित राणा के बीच मुकाबला होगा. प्रसिद्ध ने पिछले आईपीएल में 25 विकेट लिए थे.

एशिया कप के लिए भारतीय संभावित टीम:

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा/प्रसिद्ध कृष्णा, हार्दिक पंड्या, जितेश शर्मा/ध्रुव जुरेल.

ये भी पढ़ें:-

Viral Video: रन लेने के लिए चढ़ना होगा पहाड़, रनआउट का टेंशन भी खत्म, देखें फनी वीडियो

IPL 2026 से पहले CSK में चले जाएंगे संजू सैमसन! ट्रेड पर अब अश्विन ने तोड़ी चुप्पी

ट्रॉफी समारोह में क्यों शामिल नहीं हुए सचिन और एंडरसन, गावस्कर ने ECB पर लगाया बड़ा आरोप

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >