पाकिस्तान के खिलाफ इस ‘चौंकाने वाले हीरो’ को खिलाए टीम इंडिया, अश्विन की महामुकाबले से पहले धांसू सलाह

Asia Cup 2025 India vs Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच यह महामुकाबला रविवार को खेला जाएगा. भारत ने अपने अभियान की शुरुआत यूएई को नौ विकेट से हराकर की, जबकि पाकिस्तान ने शुक्रवार को ओमान पर 93 रन की बड़ी जीत दर्ज की. इस महामुकाबले के लिए अश्विन ने टीम इंडिया में एक चौंकाने वाले खिलाड़ी को शामिल करने की सलाह दी है.

Asia Cup 2025 India vs Pakistan: एशिया कप 2025 में आज 14 सितंबर को भारत और पाकिस्तान टूर्नामेंट के सबसे बड़े मुकाबले में उतरेंगे. दोनों टीमें ग्रुप ए में अपना-अपना पहला मैच जीतकर आत्मविश्वास से भरी हुई हैं. हालांकि इस महामुकाबले का दबाव दोनों ही टीमों पर बराबर का होगा. भारत अपनी बेस्ट प्लेइंग इलेवन के साथ अपने सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ मैदान पर उतरेगा. वहीं मैच से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने उम्मीद जताई है कि एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मुकाबले में भारत के लिए कोई अप्रत्याशित हीरो सामने आए. उन्होंने कहा वह हीरो बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह हो सकते हैं, जिन्हें यूएई के खिलाफ पहले मुकाबले में जगह नहीं मिली थी.

अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए अश्विन ने कहा कि चूंकि भारत के लिए सभी खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, इसलिए पाकिस्तान के खिलाफ कोई ऐसा खिलाड़ी नहीं है जो “चौंका” सके. उन्होंने कहा, “मुझे नहीं लगता कि भारत की तरफ से कोई ज्यादा विकल्प है जो चौंकाने वाला प्रदर्शन करे. सभी ने अच्छा खेला है और टीम ऊपर से नीचे तक शानदार है. अप्रत्याशित हीरो तिलक वर्मा हो सकते हैं. क्योंकि उन्हें अभी तक बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला है और पता नहीं कब मिलेगा. लेकिन मैं उम्मीद करता हूं कि वह अप्रत्याशित हीरो बेंच से आएं, यानी अर्शदीप सिंह. क्योंकि सबको लगता है कि शायद वह नहीं खेलेंगे.”

अभ्यास सत्र के दौरान अर्शदीप सिंह. फोटो- सोशल मीडिया.

अश्विन ने भारत को बल्लेबाजी क्रम में बदलाव न करने की सलाह भी दी, क्योंकि पिच में कुछ खास है. उन्होंने कहा, “भारत आक्रामक होकर खेलेगा. अभिषेक शर्मा आक्रामक रहेंगे. वह पीछे नहीं हटेंगे. पाकिस्तान ने स्पिन के खिलाफ अपनी बल्लेबाजी में बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है. अगर वे ज्यादा अटैक करेंगे तो यह भारतीय टीम के खिलाफ उनके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है.”

अभ्यास सत्र के दौरान अभिषेक शर्मा. फोटो- सोशल मीडिया.

100 विकेट से एक कदम दूर हैं अर्शदीप सिंह

अर्शदीप यूएई के खिलाफ खेले गए पिछले मुकाबले में नहीं खेले थे. भारत ने इस मुकाबले को नौ विकेट से जीता था. बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप अपने 100वें टी20आई विकेट से सिर्फ एक कदम दूर हैं और ऐसा करने वाले पहले भारतीय बन सकते हैं. यूएई के खिलाफ मुकाबले में वह बेंच पर बैठे रहे, जहां केवल एक विशेषज्ञ तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे का साथ मिला. वहीं, अक्षर पटेल और अभिषेक शर्मा जैसे स्पिन ऑलराउंडर्स ने फ्रंटलाइन स्पिनर्स कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती का सहयोग किया. टीम ने स्पिन-प्रधान संयोजन अपनाया और इसका फायदा मिला, जब कुलदीप ने सिर्फ सात रन देकर चार विकेट झटके.

पहलगाम हमले के बाद पहली बार आमने-सामने होंगे भारत-पाक

भारत और पाकिस्तान के बीच यह महामुकाबला रविवार को खेला जाएगा. भारत ने अपने अभियान की शुरुआत यूएई को नौ विकेट से हराकर की, जबकि पाकिस्तान ने शुक्रवार को ओमान पर 93 रन की बड़ी जीत दर्ज की. एशिया कप या आईसीसी टूर्नामेंट्स में इन दोनों टीमों के बीच भिड़ंत हमेशा बेहद रोमांचक मानी जाती है, क्योंकि 2013 के बाद से दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सीरीज नहीं हुई है. हालांकि, इस बार इस मैच को राजनीतिक मोर्चे से भारी विरोध का सामना करना पड़ रहा है. फैन्स की नजरें भी अप्रैल में पहलगाम आतंकी हमलों के बाद होने वाले इस मैच पर टिकी हुई हैं.

IND vs PAK मैच के लिए दोनों टीमों का स्क्वॉड

भारत की टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, हर्षित राणा, रिंकू सिंह.

पाकिस्तान की टीम: सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर ज़मान, हारिस रऊफ, हसन अली, हसन नवाज़, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस, मोहम्मद नवाज़, मोहम्मद वसीम जूनियर, साहिबजादा फरहान, साइम अय्यूब, सलमान मिर्ज़ा, शाहीन अफरीदी, सुफ़यान मोकीम.

ये भी पढ़ें:-

पाकिस्तान के खिलाफ इस ‘चौंकाने वाले हीरो’ को खिलाए टीम इंडिया, अश्विन की महामुकाबले से पहले धांसू सलाह

Asia Cup: पाकिस्तान के खिलाफ ये इंडियन प्लेयर्स करेंगे डेब्यू, सबकी नजरें अभिषेक शर्मा पर

Video: विराट कोहली को 50 साल तक खेलना चाहिए, तालिबानी नेता अनस हक्कानी ने कही दिल की बात

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >