भारत-पाकिस्तान की मिक्स्ड Asia Cup 2025 की इग्नोर्ड इलेवन, नजरअंदाज धुरंधरों की कमान इस खिलाड़ी के हाथ

Asia Cup 2025 Ignored XI: एशिया कप 2025 के लिए सभी 8 टीमों ने लगभग 15-17 खिलाड़ियों का चुनाव कर लिया है. लेकिन कुछ दिग्गज खिलाड़ियों को मौका नहीं दिया गया है. विशेषकर भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश के खिलाड़ियों को नजरअंदाज किया गया. ऐसे में आइये देखते हैं एशिया कप 2025 की इग्नोर्ड इलेवन.

Asia Cup 2025 Ignored XI: एशिया कप 2025 का आगाज 9 सितंबर से होने जा रहा है. इस महाद्वीपीय टूर्नामेंट के लिए लगभग सभी टीमों का दल यूएई पहुंच चुका है. भारतीय टीम सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में अपने 15 सदस्यीय दल के साथ दुबई के आईसीसी एकेडमी में प्रैक्टिस के लिए उतर चुकी है. वहीं पाकिस्तान, अफगानिस्तान और यूएई तो पहले ही ट्राई सीरीज खेलकर कर खिताबी तैयारी कर ही रहे हैं. वैसे सभी 8 टीमों ने लगभग 15-17 खिलाड़ियों का चुनाव कर लिया है. लेकिन कुछ दिग्गज खिलाड़ियों को मौका नहीं दिया गया है. विशेषकर भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश के खिलाड़ियों को नजरअंदाज किया गया. ऐसे में आइये देखते हैं एशिया कप 2025 की इग्नोर्ड इलेवन. 

इस प्लेइंग इलेवन में भारत से यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर, वॉशिंगटन सुंदर और मोहम्मद सिराज को जगह मिली है. पाकिस्तान से रिजवान, बाबर, कमरान गुलाम और नसीम शाह को शामिल किया गया है. वहीं बांग्लादेश से मेहदी हसन मिराज और नाहिद राणा और श्रीलंका से एंजेलो मैथ्यूज इस टीम का हिस्सा हैं. इस टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर को सौंपी गई है. 

एशिया कप 2025 इग्नोर्ड इलेवन के ओपनर बल्लेबाज

भारत के धाकड़ बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) और पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) इस इग्नोर्ड XI की सलामी जोड़ी होंगे. आईपीएल 2025 में शानदार प्रदर्शन करने के बावजूद जायसवाल को दरकिनार कर दिया गया. वहीं बाबर का मामला अलग रहा है. उनका टी20आई स्ट्राइक रेट 129 होने के कारण पाकिस्तान ने उन्हें बाहर कर दिया, क्योंकि चयनकर्ता आक्रामक बल्लेबाज चाहते थे. हालांकि यशस्वी को टीम इंडिया की रिजर्व सूची में जगह जरूर दी गई है.

मिडिल ऑर्डर में ये बल्लेबाज संभालेंगे जिम्मेदारी

श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने आईपीएल 2025 में 17 मैचों में 604 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 175 रहा, इसके बावजूद अजित आगरकर की अगुआई वाली चयन समिति ने उन्हें नहीं चुना. वहीं बाबर की तरह मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) का मामला भी स्ट्राइक रेट का रहा. उनका टी20आई स्ट्राइक रेट केवल 125 रहा, और इसी वजह से उन्हें एशिया कप स्क्वॉड से बाहर कर दिया गया. 

पाकिस्तान के बल्लेबाज कमरान गुलाम ने पीएसएल 2025 में 148 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए, लेकिन पाकिस्तान ने कई ऑलराउंडर्स शामिल करने के चलते उन्हें नजरअंदाज किया. वहीं श्रीलंका के दिग्गज एंजेलो मैथ्यूज (Angelo Mathews) ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर व्हाइट-बॉल क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित किया था, लेकिन युवा टीम तैयार करने के कारण उन्हें एशिया कप टीम में शामिल नहीं किया गया.

एशिया कप 2025 के नजरअंदाज XI के तेज गेंदबाज

इंग्लैंड दौरे के हीरो रहे मोहम्मद सिराज ने IPL 2025 में 16 विकेट लिए, लेकिन उनका इकॉनमी रेट 9.25 रहा. भारत ने जसप्रीत बुमराह के साथी के रूप में अर्शदीप सिंह को प्राथमिकता दी. नसीम शाह को पाकिस्तान का भविष्य माना जा रहा था, लेकिन तीन साल और 30 मैचों के बाद उनके खाते में केवल 25 टी20I विकेट हैं और उनका इकॉनमी रेट लगातार बढ़ा है. इसलिए पाकिस्तान ने उन्हें टीम से बाहर कर दिया. वहीं बांग्लादेश के नाहिद राणा को देश का सबसे चमकदार तेज गेंदबाज माना जा रहा है, लेकिन चयनकर्ताओं ने उन्हें फिलहाल संरक्षित करने का फैसला किया है. उन्होंने केवल एक टी20I मैच खेला है और बोर्ड उन्हें टेस्ट स्पेशलिस्ट बनाना चाहता है, इसी कारण वे एशिया कप से बाहर रहे.

इग्नोर्ड इलेवन के स्पिन विकल्प

रवींद्र जडेजा के बाद ऑलराउंडर नंबर वन बनकर उभरे भारत के वॉशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) को भी चयनकर्ताओं ने नजरअंदाज कर दिया क्योंकि टीम में पहले से कई स्पिन विकल्प मौजूद हैं. हालांकि, यूएई की परिस्थितियों में उनकी डिफेंसिव गेंदबाजी अहम साबित हो सकती थी. वहीं बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज को रिजर्व में रखा गया है, लेकिन खराब फॉर्म और टी20आई में कमजोर प्रदर्शन के कारण उन्हें मुख्य टीम में जगह नहीं मिली. उनका स्ट्राइक रेट केवल 116 रहा और वे विकेट भी नहीं निकाल पाए. 

एशिया कप 2025 की इग्नोर्ड XI

यशस्वी जायसवाल, बाबर आजम, श्रेयस अय्यर, मोहम्मद रिजवान, कमरान गुलाम, एंजेलो मैथ्यूज, मेहदी हसन मिराज, वॉशिंगटन सुंदर, नसीम शाह, मोहम्मद सिराज, नाहिद राणा

एशिया कप 2025 का पहला मुकाबला 9 सितंबर को अबूधाबी में अफगानिस्तान और हांगकांग की टीमों के बीच खेला जाएगा. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम शुक्रवार शाम दुबई स्थित आईसीसी अकादमी में अपना पहला प्रैक्टिस सेशन करेगी. टीम इंडिया अपना पहला मैच 10 सितंबर को दुबई में यूएई के खिलाफ खेलेगी, जबकि पाकिस्तान के खिलाफ हाई वोल्टेज मुकाबला 14 सितंबर को, वहीं लीग स्टेज का आखिरी मैच 19 तारीख को ओमान के खिलाफ खेलेगी. 

टी20 फॉर्मेंट के इस टूर्नामेंट में 8 टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है. ग्रुप ए में भारत, ��ाकिस्तान, यूएई और ओमान हैं, जबकि ग्रुप बी में श्रीलंका, अफगानिस्तान, बांग्लादेश और हांगकांग हैं. ग्रुप स्टेज के मैचों के बाद 20 सितंबर से सुपर 4 मैच खेला जाएगा, वहीं 28 सितंबर को फाइनल मैच खेला जाएगा.

ये भी पढ़ें:-

BCCI ने बढ़ाई टीम इंडिया की जर्सी स्पॉन्सरशिप की दर, एक मैच से बोर्ड को होगी इतनी कमाई

युवराज सिंह से हुई चूक, बोले- 3000 रन और बना सकता था अगर…, गिल और अभिषेक को दी ये करने की सलाह

बहनों की कराई शादी, गिफ्ट में कार…, कोच के लिए पांड्या ब्रदर्स की गुरु दक्षिणा ने किया हैरान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >