एशिया कप 2025 के मैचों की टाइमिंग में हुआ बदलाव, अब इस समय शुरू होंगे मुकाबले

Asia Cup 2025 Time Change: एशिया कप 2025 की शुरुआत 9 सितंबर से होगी, लेकिन यूएई की गर्मी को देखते हुए एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा बदलाव किया है. सभी रात के मैच अब आधा घंटा देर से यानी रात 8 बजे शुरू होंगे. टूर्नामेंट के 19 में से सिर्फ एक दिन का मुकाबला अपने तय समय पर होगा.

Asia cup 2025 18 night matches rescheduled Time: एशिया कप 2025 की शुरुआत अब करीब है और सिर्फ 10 दिन बाकी हैं. टूर्नामेंट का आगाज 9 सितंबर से होगा, लेकिन उससे पहले मैचों के समय को लेकर अहम बदलाव सामने आया है. संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में गर्म मौसम को देखते हुए एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने एशिया कप 2025 के सभी रात के मैचों को आधा घंटा देर से शुरू करने का फैसला किया है. हालांकि टूर्नामेंट के 19 में से केवल एक मुकाबला दिन का है, लेकिन ईसीबी ने बाकी सभी रात के मैचों का समय बदल दिया है. दिन का एकमात्र मैच अपने निर्धारित समय पर ही शुरू होगा. यह फैसला प्रसारकों की सहमति से लिया गया है.

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, यूएई की तेज गर्मी को देखते हुए सभी क्रिकेट बोर्ड ने मैचों के समय बदलने का आग्रह किया था, जिसे ब्रॉडकास्टर ने भी मंजूरी दे दी. अब इस महाद्वीपीय टूर्नामेंट के सभी रात के मुकाबले आधा घंटा देर से शुरू होंगे. यानी 19 में से 18 मैच स्थानीय समयानुसार शाम 6:30 बजे और भारतीय समयानुसार रात 8 बजे शुरू होंगे. केवल एक मुकाबला दिन का है और वह अपने तय समय पर शुरू होगा. यानी सिर्फ 15 सितंबर को अबू धाबी में होने वाला यूएई बनाम ओमान का मुकाबला दिन में खेला जाएगा.

सितंबर में दिन के वक्त यूएई में तापमान 40 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है. ऐसे में खिलाड़ियों पर दबाव कम करने के लिए मैचों को थोड़ा देर से शुरू करने का फैसला किया गया. इस बार टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए एशिया कप भी टी20 फॉर्मेट में खेला जा रहा है.

Asia Cup 2025 का पूरा क्रम

इस बार एशिया कप में 8 टीमें भाग ले रही हैं. जिन्हें दो ग्रुप में बांटा गया है. ग्रुप ए में- भारत, पाकिस्तान, यूएई और ओमान हैं, जबकि ग्रुप बी में- श्रीलंका, अफगानिस्तान, बांग्लादेश और हांगकांग हैं.

9 सितंबर से शुरू होने वाला यह टूर्नामेंट 28 सितंबर को फाइनल के साथ समाप्त होगा. मुकाबले दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम और जायद क्रिकेट स्टेडियम में होंगे. टूर्नामेंट की शुरुआत 9 सितंबर को अबू धाबी में अफगानिस्तान और हांगकांग के बीच मुकाबले से होगी.

भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ करेगी. इसके बाद 14 सितंबर को भारत और पाकिस्तान का हाई-वोल्टेज मैच खेला जाएगा, जबकि 19 सितंबर को भारत का ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला ओमान से होगा.

ग्रुप स्टेज के बाद दोनों ग्रुप की टॉप टीमों के बीच सुपर 4 का आपसी ग्रुप मुकाबला खेला जाएगा. इसके बाद दोनों ग्रुप से टीमें सेमीफाइनल कम सुपर टू के लिए भिड़ेंगी.

Asia Cup 2025 अपडेटेड मैच टाइमिंग और शेड्यूल

ये भी पढ़ें:-

DPL 2025 में पांच खिलाड़ियों पर लगा जुर्माना, नितीश राणा और दिग्वेश राठी ने भी जमकर की थी आपसी लड़ाई

राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने अचानक दिया इस्तीफा, इस बड़े ऑफर पर भी नहीं मानी बात

चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुई भगदड़ पर RCB की बड़ी घोषणा, प्रत्येक मृतक के परिजनों को फ्रेंचाइजी देगा 25 लाख रुपये

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >