Video: अबरार पर वार, Asia Cup जीतने के बाद अर्शदीप, संजू, जितेश और राणा ने केवल 6 सेकेंड में की बंपर बेइज्जती

Arshdeep Singh Sanju Samson Trolled Abrar Ahmed: भारत ने एशिया कप 2025 में पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर खिताबी जीत हासिल की. इस जीत के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के गेंदबाज अबरार अहमद के विकेट सेलीब्रेशन पर उनको जमकर ट्रोल किया है.

Arshdeep Singh Sanju Samson Trolled Abrar Ahmed: एशिया कप 2025 में भारत ने जिस तरह से अपना दबदबा दिखाया, उसने प्रूफ कर दिया कि वह यूं ही वर्ल्ड चैंपियन नहीं है. दुबई में खेले गए फाइनल में थोड़ा मुश्लिक समय आया, लेकिन आशाएं कभी समाप्त नहीं हुई थीं. खिताबी मुकाबले पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर भारत ने अपना नौवां एशिया कप जीता. पूरे टूर्नामेंट में भारत के सभी खिलाड़ियों ने पूरे पाकिस्तान को बच्चा समझकर ही खेला. मैच के दौरान मैदान पर जमकर रगड़ा ही मैच के बाद मैदान पर ही जमकर लताड़ा. इसमें सबसे आगे रहे अर्शदीप सिंह. उन्होंने पहले हारिस रऊफ को लताड़ा था. अब पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल के बाद अबरार अहमद पर ही सारा रार निकाल दिया. 

खिताबी जीत का जश्न मनाते हुए एक मजेदार पल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे अर्शदीप सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया. अर्शदीप सिंह ने जितेश शर्मा और हर्षित राणा के साथ पाकिस्तान के स्पिनर अबरार अहमद के मशहूर सेलिब्रेशन की नकल की. दरअसल अबरार अहमद अपने विकेट लेने के बाद सिर हिलाकर डगआउट की ओर इशारा करने वाले सेलिब्रेशन के लिए मशहूर हैं. उन्होंने यही अंदाज तब दोहराया जब उन्होंने 13वें ओवर में संजू सैमसन (24 रन) को आउट किया. उस वक्त भारत मुश्किल में था और यह इशारा भारत को अच्छा नहीं लगा. उस समय तो भारतीय खिलाड़ियों ने कुछ नहीं कहा. इससे पहले चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान भी अबरार ने शुभमन गिल का विकेट लेने के बाद यही सेलीब्रेशन किया था. 

लेकिन यह जश्न अंततः पाकिस्तान के गेंदबाज पर ही भारी पड़ा. भारत की जीत के बाद अर्शदीप, जितेश और हर्षित अबरार के सेलिब्रेशन की हूबहू नकल करते दिखे. उन्होंने अपने इशारे सैमसन की ओर किए. सैमसन ने इस बार भी ज्यादा बड़ा रिएक्शन नहीं दिया, बस मु्स्कुराते हुए कैमरे की तरफ देखते रहे. अर्शदीप ने खुद इस पल को इंस्टाग्राम पर “नो कॉन्टेक्स्ट” कैप्शन के साथ शेयर किया. यह भारत-पाकिस्तान की तीखी और विवादों से भरे इस टूर्नामेंट में एक और विवाद की संख्या जोड़ गया.

एशिया कप 2025 का फाइनल क्रिकेट से कहीं अधिक यादगार बन गया. एक दबाव भरे मुकाबले में तिलक वर्मा ने इतिहास रचते हुए भारत को जीत दिलाई. पाकिस्तान के 146 रन के जवाब में भारत का स्कोर पावरप्ले में ही 20/3 हो गया था. अभिषेक शर्मा (5), शुभमन गिल (12) और कप्तान सूर्यकुमार यादव (1) जल्दी आउट हो गए. इसके बाद तिलक वर्मा (नाबाद 69 रन) ने संयम दिखाया और आखिरी ओवर में हारिस रऊफ पर छक्का जड़ते हुए मैच को भारत की झोली में डाला. उन्होंने पहले संजू सैमसन (24 रन) के साथ अर्धशतकीय साझेदारी की और फिर शिवम दुबे के साथ मैच को अंत तक ले गए और भारत को जीत दिलाई. 

ये भी पढ़ें:-

OMG! भारत की एशिया कप ट्रॉफी चुराकर भाग गए मोहसिन नकवी, BCCI ने धमकाया; समझदार होंगे तो पहुंचा देंगे

पाकिस्तान को रौंदने वाली टीम इंडिया पर पैसों की बारिश, ACC की प्राइज मनी से 9 गुना ज्यादा BCCI ने किया मालामाल

Video: आउट ऑफ कंट्रोल गौतम गंभीर, हारिस रऊफ की गेंद और तिलक के सिक्स पर टेबल पीट-पीटकर दिखाया रौद्र रूप

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >