टीम इंडिया का टेस्ट कप्तान कौन? अनिल कुंबले की च्वाइस; गिल या पंत नहीं बल्कि यह खिलाड़ी

Anil Kumble on Team India Test Captain: रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर कप्तानी और ओपनर की दोहरी कमी छोड़ दी है. भारत 20 जून से इंग्लैंड में टेस्ट चैंपियनशिप की नई शुरुआत करेगा, कप्तान का ऐलान बाकी है. अनिल कुंबले ने इस सीरीज के लिए जसप्रीत बुमराह को कप्तान बनाने की सलाह दी है.

Anil Kumble on Team India Test Captain: बुधवार, 7 मई को रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी. यह फैसला चौंकाने वाला रहा क्योंकि वह भारत की पिछली टेस्ट सीरीज में टीम के कप्तान थे. उनके संन्यास के साथ भारतीय टेस्ट टीम में न केवल एक अनुभवी बल्लेबाज की कमी आई है, बल्कि अब कप्तानी के लिए भी नए चेहरे की जरूरत है. इसके लिए शुभमन गिल, ऋषभ पंत का नाम सबसे आगे चल रहा है. भारत का वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप अभियान 20 जून से इंग्लैंड के खिलाफ (IND vs ENG) उनकी सरजमीं पर पांच मैचों की सीरीज से शुरू हो रहा है. हालांकि चयन समिति ने अभी तक इस दौरे के लिए कप्तान के नाम की घोषणा नहीं की है, लेकिन पूर्व भारतीय खिलाड़ी अनिल कुंबले का मानना है कि इस सीरीज के लिए जसप्रीत बुमराह को कमान सौंपनी चाहिए.

कुंबले ने ईएसपीएन क्रिकइंफो पर बात करते हुए कहा, “शायद इस सीरीज के लिए (इंग्लैंड के खिलाफ) बुमराह के साथ जाना चाहिए और फिर उसकी फिटनेस देखनी चाहिए. मुझे पता है कि तेज गेंदबाज के लिए यह आसान नहीं है. उसे पहले भी चोटें लगी हैं, ऑस्ट्रेलिया सीरीज के बाद उसे ब्रेक मिला और वह इस IPL से ही वापसी कर रहा है. लेकिन मैं फिर भी बुमराह को ही चुनूंगा.”

कुंबले ने स्वीकार किया कि बुमराह का सभी पांच टेस्ट खेल पाना मुश्किल होगा. पिछली बार जब भारत ने ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था, तो सभी पांच टेस्ट में बुमराह को खिलाने की कोशिश की गई थी, जिससे वह चोटिल हो गए और लंबे समय तक क्रिकेट से दूर रहे. इसलिए उनके वर्कलोड मैनेजमेंट की जरूरत बहुत अधिक है. कुंबले ने कहा, “जब ऐसा हो, तो उपकप्तान को जिम्मेदारी दी जा सकती है.”

भारत के संभावित टेस्ट कप्तानी उम्मीदवारों में जसप्रीत बुमराह, केएल राहुल, शुभमन गिल और ऋषभ पंत के नाम सामने आ रहे हैं. बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कुछ टेस्ट में भारत की कप्तानी की भी है. हालांकि, बुमराह की लगातार फिटनेस समस्याओं को देखते हुए केएल राहुल और शुभमन गिल फिलहाल मुख्य दावेदार माने जा रहे हैं, लेकिन बुमराह को पूरी तरह बाहर नहीं किया जा सकता.

वहीं रोहित शर्मा ने इंग्लैंड सीरीज से पहले संन्यास लेकर चौंका दिया. रोहित ने भारत को चार ICC टूर्नामेंट के फाइनल में पहुँचाया और उनमें से दो में जीत दिलाई. उन्होंने टेस्ट करियर में कुल 67 टेस्ट में 4301 रन बनाए, जिसमें 12 शतक और 18 अर्धशतक शामिल हैं, औसत 40.57 रहा. एक रिपोर्ट के अनुसार, रोहित ने मार्च में चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का मन बना लिया था.

हालांकि यह बात BCCI के अंदरूनी लोगों को पता थी, लेकिन अधिकारियों ने इस पर सार्वजनिक रूप से कुछ नहीं कहा और मीडिया में उनके भविष्य को लेकर अटकलें चलती रहीं. बताया जा रहा है कि चयन समिति ने रोहित को इंग्लैंड दौरे की संभावित टीम को लेकर कोई स्पष्टता नहीं दी थी, जिस पर रोहित ने साफ किया कि अपने करियर को लेकर अंतिम फैसला वह खुद लेंगे.

‘डॉक्टर बनना था, लेकिन…’ पूर्व सुरक्षाकर्मी ने खोल दिया हाफिज सईद का कच्चा चिट्ठा, कहा- पाकिस्तान में हैं 10 लाख आतंकी

IPL 2025: क्या फिर से खेला जाएगा DC vs PBKS मैच? या वहीं से होगी शुरुआत जहां छूटा था

IPL 2025 सस्पेंड होते ही नदी में कूदे, केएल राहुल और DC टीम की मस्ती का वीडियो वायरल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >