सपनों की गाड़ी नहीं चला पाएंगे आकाश दीप, यूपी परिवहन निगम ने भेज दिया नोटिस, जानें क्या हुई गड़बड़

Akash Deep served notice on newly bought car : इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन के बाद आकाश दीप ने घर लौटकर काले रंग की टोयोटा फॉर्च्यूनर खरीदी और सोशल मीडिया पर इसकी खुशी साझा की. कुछ दिनों बाद ही उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने उन्हें हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) के बिना गाड़ी चलाने पर नोटिस जारी कर दिया. यह मामला अब उनके लिए कानूनी परेशानी का कारण बन गया है.

Akash Deep served notice on newly bought car : भारत के इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट सीरीज में 28 वर्षीय तेज गेंदबाज आकाश दीप शानदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने घर लौटने पर काले रंग की टोयोटा फॉर्च्यूनर खरीदने की खुशी सोशल मीडिया पर साझा की थी. अपने सपनों की कार खरीदने की खुशी जाहिर करने के कुछ ही दिनों बाद, आकाश दीप इसके कारण कानूनी मुसीबत में फंस गए हैं. एक रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने उन्हें हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) के बिना गाड़ी चलाने के लिए नोटिस जारी किया है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आकाश दीप की गाड़ी को बिना अनिवार्य नंबर प्लेट के देखा गया, जिसके बाद अधिकारियों ने नोटिस जारी किया. परेशानी सिर्फ खिलाड़ी तक सीमित नहीं रही, लखनऊ स्थित डीलरशिप पर भी कार्रवाई की गई है, जिसने उन्हें कार बेची थी. अधिकारियों का आरोप है कि डीलर ने अनिवार्य रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी नहीं की और हाई सिक्योरिटी नंबर लगाकर गाड़ी डिलीवर नहीं की. नतीजतन, डीलरशिप का लाइसेंस एक महीने के लिए निलंबित कर दिया गया है और उसे 14 दिनों के भीतर औपचारिक स्पष्टीकरण देने के लिए कहा गया है.

इंग्लैंड से लौटने के बाद रक्षाबंधन के मौके पर लखनऊ में कार की डिलीवरी मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा था, “ड्रीम डिलीवर्ड. चाबी मिल गई. अपने सबसे खास लोगों के साथ.” इसके साथ परिवार और नई गाड़ी के साथ कुछ तस्वीरें भी साझा की थीं.

आकाश दीप ने जो टोयोटा फॉर्च्यूनर का टॉप मॉडल खरीदा है, उसकी कीमत लगभग 62 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है. दरअसल, वायरल तस्वीरों में साफ नजर आ रहा है कि शोरूम ने आकाशदीप को बिना रजिस्ट्रेशन और हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के ही गाड़ी सौंप दी, जबकि परिवहन विभाग के निर्देश के अनुसार, बिना HSRP के कोई भी वाहन सड़क पर नहीं चल सकता.

शोरूम ने नियम का नहीं किया पालन

सभी शोरूम को पहले ही इस नियम की जानकारी और पालन का आदेश दिया गया था, लेकिन लखनऊ के इस डीलर ने नियमों को नजरअंदाज कर क्रिकेटर को गाड़ी डिलीवर कर दी. आकाशदीप ने यह कार अपनी बड़ी बहन, जो कैंसर से पीड़ित हैं और परिवार को खुशी देने के लिए खरीदी थी. उसी दिन कार की डिलीवरी भी कर दी गई. लेकिन गाड़ी बिना नंबर प्लेट और रजिस्ट्रेशन के दिए जाने पर परिवहन विभाग सख्त हो गया. एक अन्य मीडिया रिपोर्ट के अनुसार डीलर ने केवल फैंसी नंबर की बुकिंग रिसीट जारी की, जिसमें नंबर अलॉट था. शोरूम का कहना है कि नंबर तो मिल गया था, लेकिन HSRP उस दिन तैयार नहीं हो पाई क्योंकि शनिवार होने के कारण टैक्स कट नहीं सका और टैक्स कटने के बाद ही प्लेट जनरेट होती है.

इंग्लैंड दौरे पर आकाश दीप का प्रदर्शन

आकाश दीप ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था, जो 2-2 से ड्रॉ रही. तीन टेस्ट में खेलते हुए उन्होंने 13 विकेट लिए. उन्होंने इस दौरे पर करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए दूसरे टेस्ट में एजबेस्टन में 10 विकेट लेकर भारत को यादगार जीत दिलाई. उन्होंने अंतिम टेस्ट मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 66 रन की पारी खेली, जिसने भारत को जीत दिलाने और सीरीज को लेवल करने में मदद की. 

ये भी पढ़ें:-

Asia Cup 2025: बुमराह के खेलने की संभावना, अक्षर-गिल के बीच उप कप्तानी की होड़, इन खिलाड़ियों का पत्ता कटना तय

ट्रॉफी समारोह में क्यों शामिल नहीं हुए सचिन और एंडरसन, गावस्कर ने ECB पर लगाया बड़ा आरोप

Viral Video: रन लेने के लिए चढ़ना होगा पहाड़, रनआउट का टेंशन भी खत्म, देखें फनी वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >