आज भी उसके अंदर वही… रहाणे ने खोला 4 साल पुराना राज; जब इस बात पर गुस्सा हो गए थे सिराज

Ajinkya Rahane on Mohammad Siraj : अजिंक्य रहाणे ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मोहम्मद सिराज के 23 विकेट और पूरे 1113 गेंद फेंकने के बावजूद उनकी ऊर्जा की जमकर सराहना की. उन्होंने कहा कि सिराज ने सीरीज के हर मैच में शानदार गेंदबाजी की और थकान नहीं दिखाई. रहाणे ने याद किया कि 2020-21 ऑस्ट्रेलिया दौरे पर डेब्यू सीरीज के दौरान सिराज उनसे एक बार नाराज भी हो गए थे.

Ajinkya Rahane on Mohammad Siraj : अजिंक्य रहाणे ने इंग्लैंड में हाल ही में समाप्त हुई पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में मोहम्मद सिराज के शानदार प्रदर्शन की जमकर तारीफ की. हैदराबाद के स्पीड स्टार ने सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लिए. उन्होंने पांच मैचों में 32.43 की औसत से कुल 23 विकेट झटके. विकेट लेने के अलावा सबसे खास बात यह रही कि उन्होंने सीरीज के सभी मैच खेले और कुल 1113 गेंदें फेंकीं, लेकिन इसके बावजूद उनके हावभाव से कहीं भी थकान जैसा नहीं नजर आया. हालांकि बातचीत के दौरान रहाणे ने याद किया कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2020-21 में अपने डेब्यू टेस्ट सीरीज के दौरान सिराज उनसे नाराज भी हो गए थे. 

रहाणे ने 2020-21 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर विराट कोहली के भारत लौटने की वजह से आखिरी तीन मैचों में टीम की कप्तानी की थी. उन्हीं कप्तानी में सिराज ने डेब्यू किया था. रहाणे ने बताया कि सिराज इस बात से निराश थे कि उन्हें गेंदबाजी करने के लिए देर से आक्रमण में लाया गया. रहाणे ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, “मुझे सिराज के बारे में जो सबसे अच्छा लगता है, वह यह कि उन्हें हमेशा लंबा स्पेल डालना पसंद है. 2020-21 की सीरीज में भी वह उसी तीव्रता से लंबा स्पेल डालने के लिए तैयार थे. ऑस्ट्रेलिया में जब उन्होंने डेब्यू किया था, तब वह मुझसे नाराज हो गए थे क्योंकि मैंने उन्हें काफी देर से गेंदबाजी के लिए लगाया था.” 

रहाणे ने आगे कहा, “आज भी उसके अंदर वह गुस्सा है. यही गुस्सा मोहम्मद सिराज के खेल में सर्वश्रेष्ठ निकालकर लाता है. हमने इंग्लैंड सीरीज में भी यह देखा. उसकी गेंदबाजी में आक्रामकता और वह तीव्रता, पहली ही गेंद से वह पूरी तरह तैयार रहते हैं. यह एक महान गेंदबाज की खासियत है.” 

हमेशा तैयार रहते हैं सिराज

रहाणे के मुताबिक, सिराज का आक्रामक रवैया और तीव्रता उन्हें और भी खतरनाक गेंदबाज बनाती है. सिराज दुनिया के उन गिने-चुने तेज गेंदबाजों में से एक हैं, जो अपनी पहली ही गेंद से पूरी तरह वार्मअप नजर आते हैं. रहाणे ने कहा, “कभी-कभी कुछ गेंदबाजों को वार्मअप होने में 8-10 गेंदें लगती हैं. कुछ को दो गेंदें लगती हैं. लेकिन सिराज हमेशा तैयार रहते हैं. जेम्स एंडरसन की तरह, वह पहली ही गेंद से तैयार रहते हैं. यहां तक कि अपने स्पेल के आठवें या नौवें ओवर में भी उनके अंदर वही आक्रामकता और तीव्रता रहती है. यही एक महान गेंदबाज की खूबी है.”

बुमराह की गैरमौजूदगी में सिराज ने संभाली कमान

रहाणे ने बताया कि सिराज ने ज्यादा जिम्मेदारी लेना सीख लिया है, खासकर जब जसप्रीत बुमराह गेंदबाजी आक्रमण का हिस्सा नहीं होते. उन्होंने कहा, “मैंने उनके खेल में एक बदलाव देखा है, अब वह अपने फील्ड को लेकर आत्मविश्वासी हैं. जब कोई गेंदबाज कप्तान से कहता है, ‘मुझे यह फील्ड दीजिए’, तो कप्तान के लिए चीजें आसान हो जाती हैं. इस सीरीज में, बुमराह के न होने पर जिम्मेदारी ने उनकी मदद की.” 

इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज शुरू होने से पहले ही यह साफ हो गया था कि जसप्रीत बुमराह वर्कलोड मैनेजमेंट के कारण सिर्फ तीन टेस्ट खेलेंगे. जिन दो टेस्ट में दुनिया के नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज़ बुमराह नहीं खेले, उनमें सिराज ने जिम्मेदारी उठाई और पेस अटैक की अगुवाई की. पांच मैचों की सीरीज में सिराज ने 185 से ज्यादा ओवर फेंके. यहां तक कि एजबेस्टन में खेले गए दूसरे टेस्ट की पहली पारी में, बुमराह की गैरमौजूदगी में सिराज ने छह विकेट हासिल किए. एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में अपने प्रदर्शन की बदौलत सिराज आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में 15वें स्थान पर पहुंच गए. ओवल टेस्ट में उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया.

ये भी पढ़ें:-

इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया की भूल, माइकल क्लार्क ने बताया- अपने एक्स फैक्टर को ही नहीं खिलाया, वरना जीत जाते सीरीज

रक्षाबंधन पर मिलिए 9 क्रिकेटर्स की बहनों से, जिन्होंने संघर्ष से स्टार बनने तक हमेशा दिया है साथ

आकाश दीप ने पूरा किया सपना, चमचमाती कार के बने मालिक तो परिवार के लिए कही ये बात

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >