14,578 दिन और 4671 मैचों के बाद हुआ अजूबा, अमेरिका ने क्रिकेट में भारत का रिकॉर्ड तोड़ दिया

USA breaks India Record: संयुक्त राज्य अमेरिका ने ओमान में खेले गए मैच में इतिहास रच दिया है. उन्होंने ओडीआई क्रिकेट में भारत का 40 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

USA breaks India Record: संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) ने पुरुषों के एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे कम स्कोर बचाने का नया रिकॉर्ड बना दिया है. उन्होंने आईसीसी मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग 2 के एक मैच में ओमान को 57 रनों से हरा दिया, जबकि खुद सिर्फ 122 रन ही बना पाए थे. यह मुकाबला अल अमेरात स्टेडियम ओमान में खेला गया. इससे पहले, किसी भी वनडे मैच में सबसे कम स्कोर बचाने का रिकॉर्ड भारत (India) के नाम था. जब 22 मार्च 1985 को रोथमैन फोर-नेशंस कप (Rothmans Four-Nations Cup) में पाकिस्तान (Pakistan) के खिलाफ 125 रनों का बचाव करते हुए 38 रनों से जीत दर्ज की थी. USA breaks India’s 40 year old Record.

इस मैच में स्पिन गेंदबाजों का जबरदस्त दबदबा रहा, क्योंकि दोनों टीमों ने कुल 9 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया और सभी स्पिनर थे. ईएसपीएन के अनुसार यह पुरुषों के वनडे इतिहास में पहली बार हुआ (4671 मैचों के बाद) जब किसी भी तेज गेंदबाज ने एक भी गेंद नहीं फेंकी. इस मैच में कुल 19 विकेट गिरे, जो वनडे इतिहास में सबसे अधिक विकेट लेने के रिकॉर्ड की बराबरी करता है. इससे पहले 2011 में बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच चटगांव में हुए एक मैच में भी स्पिनर्स ने 19 विकेट लिए थे. 

आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप लीग 2 में ओमान के खिलाफ मुकाबले में अमेरिका की टीम पहली पारी में सिर्फ 122 रन पर सिमट गई. मिलिंद कुमार ने नाबाद 47 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली, जबकि आरोन जोन्स और संजय कृष्णमूर्ति ने 16-16 रन जोड़े. ओमान की ओर से शकील अहमद सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने तीन विकेट चटकाए.

123 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ओमान की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही. कप्तान जतिंदर सिंह सिर्फ 7 रन बनाकर आउट हो गए, जबकि उनके सलामी जोड़ीदार भी 5 रन ही जोड़ सके. तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए हम्माद मिर्जा ने 29 रनों की पारी खेली और दिलचस्प बात यह रही कि वह दोहरे अंक तक पहुंचने वाले ओमान के इकलौते बल्लेबाज रहे. पूरे मैच के दौरान ओमान के बल्लेबाज लगातार दबाव में नजर आए और उनकी टीम महज 65 रन पर ढेर हो गई.

गेंदबाजी में अमेरिका के लिए नोस्थुश केनजिगे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट झटके, जबकि मिलिंद कुमार ने भी 2 विकेट लिए. इस शानदार जीत के साथ अमेरिका ने 57 रन से मैच जीतकर अंक तालिका में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली. वहीं, इस हार के बावजूद ओमान दूसरे स्थान पर बना हुआ है, जबकि कनाडा, नीदरलैंड और स्कॉटलैंड क्रमशः तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर काबिज हैं.

अमेरिका के गेंदबाज नोस्थुश केनजिगे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 11 रन देकर 5 विकेट लिए, जिससे ओमान की पूरी टीम मात्र 65 रनों पर 25.3 ओवरों में सिमट गई. यूएसए और ओमान की दोनों टीमों ने मिलाकर केवल 187 रन बनाए और कुल 61 ओवर खेले, जो वनडे इतिहास में दूसरा सबसे कम संयुक्त स्कोर था, जब दोनों टीमें ऑलआउट हुईं. इससे पहले, 2014 में भारत और बांग्लादेश (India vs Bangladesh) के बीच 41 ओवर के मैच में केवल 163 रन बने थे. 

अल अमेरात के मैदान पर इस टूर्नामेंट के दौरान स्पिनरों का जबरदस्त प्रभाव देखने को मिला है. खासकर ओमान के मैचों में, जहां उनकी टीम ने अपने सभी 8 मैचों में पहले बल्लेबाजी करते हुए 170 से कम स्कोर बनाए हैं. इसके अलावा अन्य 4 मैचों में पहली पारी में 240 से ज्यादा रन बने हैं. इससे पहले अल अमेरात में हुए एक अन्य मैच में ओमान ने नामीबिया के खिलाफ 96 रनों का पीछा करते हुए 8 विकेट गंवा दिए थे और उस मैच में केवल एक तेज गेंदबाज ने एक ओवर फेंका था. अब तक खेले गए 4 वनडे मैचों में, जहां स्पिनर्स ने 17 या उससे ज्यादा विकेट लिए, उनमें से तीन अल अमेरात में खेले गए हैं. 

Champions Trophy 2025: पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड हेड टू हेड, बोहनी भी नहीं कर पाया है पाक

Champions Trophy 2025: कोहली और बाबर की तुलना पर भड़का यह पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर, कहा- बेवकूफ लोग…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >