World Cup: अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को पिलाया पानी, इब्राहिम जादरान ने कंगारुओं को जमकर धोया, 292 का टारगेट

वर्ल्ड कप 2023 के 39वें मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान की टीम ने 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 291 रन का स्कोर बनाया. ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 292 रन बनाने हैं.

वर्ल्ड कप 2023 के 39वें मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में अफगानिस्तान ने बेहतरीन खेल दिखाया और 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 291 रन का स्कोर बनाया. अफगानिस्तान की ओर से इब्राहिम जादरान ने 129 रनों की नाबाद पारी खेली.

अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 292 रन का टारगेट

अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 292 रनों का लक्ष्य दिया है. अफगान बल्लेबाजों ने आज के मैच में ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों को जमकर धोया. अफगानिस्तान की ओर से जादरान के नाबाद 129 रनों की पारी के साथ-साथ राशिद खान ने 18 गेंदों में 2 चौकों और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 35 रनों की पारी खेली. जबकि सलामी बल्लेबाज गुरबाज ने 21 रन बनाया. रहमत शाह ने 30 रन बनाए. कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने 26 रन बनाए. जबकि अजमतुल्लाह उमरजई ने 22 रन बनाए.

ऑस्ट्रेलिया की ओर से जोश हेजलवुड ने लिए सबसे ज्यादा विकेट

अफगानिस्तान के बल्लेबाजी आक्रमण के आगे कोई भी ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज नहीं टीक पाए. जोश हेजलवुड ने सबसे अधिक दो विकेट चटकाए. जबकि मिशेल स्टार्क, ग्लेन मैक्सवेल और एडम जंपा ने एक-एक विकेट लिए. स्टार्क सबसे महंगे गेंदबाज साबित हुए. उन्होंने 9 ओवर में 70 रन लुटाकर केवल एक विकेट चटकाए.

जादरान अफगानिस्तान की ओर से वर्ल्ड कप में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने

इब्राहिम जादरान अफगानिस्तान की ओर से वर्ल्ड कप में शतक जमाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं. वर्ल्ड कप में इससे पहले कोई भी बल्लेबाज यह कारनाम नहीं किया था. जादरान ने 143 गेंदों का सामना किया, जिसमें उन्होंने 8 चौकों और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 129 रन बनाए.

विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर

132* – नील जॉनसन (ZIM), लॉर्ड्स, 1999

130 – क्रिस हैरिस (न्यूजीलैंड), चेन्नई, 1996

129* – इब्राहिम जादरान (एएफजी), मुंबई डब्ल्यूएस, 2023

117 – शिखर धवन (IND), द ओवल, 2019

116 – रचिन रवींद्र (न्यूजीलैंड), धर्मशाला, 2023

विश्व कप में अफगानिस्तान के लिए सर्वोच्च टीम स्कोर

291/5 बनाम ऑस्ट्रेलिया, मुंबई WS, 2023

288 बनाम वेस्टइंडीज, लीड्स, 2019

286/2 बनाम PAK, चेन्नई, 2023

284 बनाम इंग्लैंड, दिल्ली, 2023

272/8 बनाम भारत, दिल्ली, 2023

विश्व कप पारी के आखिरी 10 ओवरों में अफगानिस्तान द्वारा बनाए गए सर्वाधिक रन

96/2 बनाम ऑस्ट्रेलिया, मुंबई डब्ल्यूएस, 2023

68/4 बनाम इंग्लैंड, दिल्ली, 2023

68/5 बनाम वेस्टइंडीज, लीड्स, 2019

अफगानिस्तान के लिए विश्व कप की एक पारी में सर्वाधिक छक्के

9 बनाम ऑस्ट्रेलिया, मुंबई, 2023

8 बनाम इंग्लैंड, मैनचेस्टर, 2019

8 बनाम इंग्लैंड, दिल्ली, 2023

7 बनाम ऑस्ट्रेलिया, ब्रिस्टल, 2019

7 बनाम भारत, दिल्ली, 2023

विश्व कप मैच में अफगानिस्तान के लिए सर्वाधिक 50 से अधिक रन

3 बनाम पाकिस्तान, चेन्नई, 2023

3 बनाम श्रीलंका, पुणे, 2023

3 बनाम ऑस्ट्रेलिया, मुंबई डब्ल्यूएस, 2023

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >