Champions Trophy 2025: इंग्लैंड उलटफेर का शिकार, अफगानिस्तान ने अंग्रेजों को 8 रन से रौंदा

Champions Trophy 2025, ENG vs AFG: लगातार दो मैच हारकर इंग्लैंड की टीम चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गई है. बुधवार को रोमांचक मुकाबले में अफगानिस्तान ने अंग्रेजों को 8 रन से हरा दिया.

Champions Trophy 2025, ENG vs AFG: अफगानिस्तान ने 8 रन से मैच जीतकर इंग्लैंड को चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर का रास्ता दिखा दिया. अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 325 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. जवाब में इंग्लैंड की पूरी टीम 49.5 ओवर में केवल 317 रन पर ऑल आउट हो गई.

चैंपियंस ट्रॉफी से इंग्लैंड की टीम बाहर

लगातार दो मैच हारकर इंग्लैंड की टीम चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गई है. इंग्लैंड को पहले ऑस्ट्रेलिया ने 5 विकेट से हराया, फिर अफगानिस्तान ने 8 रन से हराकर टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा दिया. 1 मार्च को इंग्लैंड की टीम दक्षिण अफ्रीका से औपचारिकता मैच खेलेगी. प्वाइंट्स टेबल में ग्रुप बी में इंग्लैंड की टीम सबसे नीचे है, जबकि अफगानिस्तान की टीम ने दो अंक लेकर चैंपियंस ट्रॉफी में अपनी उम्मीद बरकरार रखी है. ग्रुप बी में लगातार दो मैच जीतकर दक्षिण अफ्रीका टॉप पर है, जबकि दो में एक मैच जीतकर ऑस्ट्रेलिया की टीम दूसरे नंबर पर है. 28 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान मुकाबले में यह तय हो जाएगा कि टूर्नामेंट में कौन टीम आगे जाएगी और किसका सफर समाप्त हो जाएगा.

इब्राहीम जदरान ने खेली 177 रन की पारी

अफगानिस्तान की ओर से इब्राहीम जदरान विस्फोटक शतकीय पारी खेली. उन्होंने 146 गेंदों में 12 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 177 रन की पारी खेली. जबकि हशमतुल्लाह शाहिदी ने 40, अजमतुल्लाह 41 और मोहम्मद नबी ने 40 रनों की पारी खेली.

अफगानिस्तान के गेंदबाजों ने भी दिखाया दम, अजमतुल्लाह उमरजई ने खोला पंजा

अफगानिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी, फिर गेंदबाजी में भी अपना शानदार प्रदर्शन दिखाया. तेज गेंदबाज अजमतुल्लाह उमरजई ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 9.5 ओवर की गेंदबाजी में 58 रन देकर इंग्लैंड के 5 बल्लेबाजों की आउट किया. इसके अलावा मोहम्मद नबी ने दो, रशीद खान और गुलबदीन नायब ने एक-एक विकेट लिए.

शतक जड़ने के बावजूद टीम को नहीं जीता पाए जो रूट

इंग्लैंड की ओर से जो रूट ने शतकीय पारी खेली, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए. रूट ने 111 गेंदों में 11 चौकों और एक छक्के की मदद से 120 रन बनाए. इसके अलावा इंग्लैंड की ओर से किसी भी बल्लेबाज ने 40 रन का आंकड़ा भी नहीं छुआ. गेंदबाजी में इंग्लैंड की ओर से जोफ्रा आर्चर सबसे सफल गेंदबाज रहे. उन्होंने 3 विकेट चटकाए. जबकि लिविंगस्टोन ने दो, जेमी ओवरटन और आदिल रशीद ने एक-एक विकेट लिए.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >