मैक्सवेल इतिहास है अब ऑस्ट्रेलिया को…, सेमीफाइनल की जंग से पहले गरजे अफगान कप्तान शाहिदी

AFG vs AUS: चैंपियंस ट्रॉफी में अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया ग्रुप बी में सेमीफाइनल के लिए भिड़ेंगे. दोनों में से कोई जीतने वाली टीम अंतिम चार का टिकट कटा लेगी.

AFG vs AUS: अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने चैंपियंस ट्रॉफी में शुक्रवार को खेले जाने वाले अपने करो या मरो जैसे अहम लीग मैच की पूर्व संध्या पर कहा कि उनकी टीम ने सिर्फ दिग्गज ग्लेन मैक्सवेल नहीं, बल्कि पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए योजनाएं बनाई है. इंग्लैंड पर बुधवार को आठ रन की यादगार जीत दर्ज करने के बाद अफगानिस्तान के सामने सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया को हराने की चुनौती है.

शाहिदी ने मैच पू्र्व संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘क्या आपको लगता है कि हम सिर्फ मैक्सवेल के खिलाफ खेलने आएंगे? क्या आपको लगता है ऐसा ही होगा? हमने पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए योजना बनाई है. मुझे पता है कि उसने (मैक्सवेल) 2023 विश्व कप में वास्तव में अच्छा खेला था लेकिन वह इतिहास का हिस्सा है.’’ ऑस्ट्रेलिया ने 2023 विश्व कप में जीत के लिए 292 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 100 रन के अंदर सात विकेट गंवा दिये थे लेकिन मैक्सवेल ने एकदिवसीय क्रिकेट के इतिहास की सबसे महान पारियों में से एक खेलकर अपनी टीम को अविश्वसनीय जीत दिलाई. ऑस्ट्रेलिया ने इसके कुछ ही दिनों के बाद रिकॉर्ड छठा विश्व कप जीता. Champions Trophy 2025.

प्रभात खबर प्रीमियम स्टोरी: Mughal Empire : दुष्ट चंगेज खां और तैमूर के वंशज थे मुगल, आश्रय की तलाश में भारत आया था बाबर

हम पूरी टीम के खिलाफ योजना के साथ मैदान पर आ रहे

अफगानिस्तान ने हालांकि उस हार का बदला एक साल बाद टी20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत के साथ लिया. इस मैच में भी मैक्सवेल ने आक्रामक बल्लेबाजी कर टीम को चुनौती दी थी. शाहिदी ने कहा, ‘‘उसके बाद हमने उन्हें टी20 विश्व कप में हराया. हम प्रतिद्वंद्वी टीम के सभी खिलाड़ियों के बारे में सोचते हैं. हम सिर्फ व्यक्तिगत खिलाड़ियों पर योजना के साथ मैदान पर नहीं आ रहे हैं. हम पूरी टीम के लिए योजना के साथ आने की पूरी कोशिश करेंगे. हम सिर्फ मैक्सवेल के खिलाफ नहीं खेलेंगे. हम ऑस्ट्रेलिया से खेलेंगे.’’

इंग्लैंड के खिलाफ जीत के बाद काबुल में जश्न मना

इंग्लैंड के खिलाफ जीत से अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में जबरदस्त जश्न मनाया गया. प्रशंसकों ने सड़कों पर आतिशबाजी के साथ जश्न मनाया. अफगानिस्तान अगर ऑस्ट्रेलिया को हराने में सफल रहा तो वह 2024 में अमेरिका और वेस्टइंडीज में हुए  टी20 विश्व कप के बाद एक साल से भी कम समय में आईसीसी प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में लगातार दूसरी बार पहुंचेगा.

अफगानिस्तान की जीत के बाद स्टेडियम के साथ अफगानिस्तान में जश्न का माहौल था. इस पर शाहिद ने कहा, ‘‘अफगानिस्तान के लोग हमेशा हमारे लिए जश्न मनाते हैं, जैसा कि आपने स्टेडियम में (इंग्लैंड के खिलाफ) देखा था. यहां अफगानिस्तान के बहुत सारे दर्शक थे. उनका समर्थन हमेशा हमारे साथ है, और हम जहां भी जाते हैं, वे हमारा समर्थन करते हैं. वे स्टेडियमों में आ रहे हैं.’’

सेमीफाइनल खेलने के बारे में ज्यादा चिंता नहीं करनी

शाहिदी हालांकि सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावनाओं के बारे में ज्यादा नहीं सोच रहे हैं. शाहिदी ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि यह एक अच्छा मैच होगा. हमारा ध्यान चीजों को सरल रखने पर होगा और सेमीफाइनल खेलने के बारे में ज्यादा चिंता नहीं करनी होगी. हम अपनी चीजों को अच्छे से करने की कोशिश करेंगे और अच्छी योजना के साथ मैदान पर उतरने की कोशिश करेंगे.’’

भारतीय टीम के खिलाड़ियों के साथ कैसा है रोहित शर्मा का रिश्ता? शिखर धवन ने खोले पुराने राज 

मैच से पहले गोलीबारी, हेलीकॉप्टर से पहुंचाना पड़ा अस्पताल

सचिन के 100 शतकों का रिकॉर्ड अब सुरक्षित नहीं! 3-4 सालों में यह खिलाड़ी तोड़ सकता है कीर्तिमान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >