अभिषेक शर्मा के तूफान में मुकेश अंबानी का फैन मोमेंट, तालियां बजाकर किया स्वागत, देखें Video

Abhishek Sharma: भारत और इंग्लैड के बीच मुंबई में खेले गए आखिरी मैच में अभिषेक शर्मा ने 53 गेंद पर 135 रन की पारी खेली. इस मौके पर मुकेश अंबानी भी मौजूद थे. उन्होंने शर्मा की पारी पर जमकर ताली बजाई.

Abhishek Sharma: अभिषेक शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ एक बेहद आक्रामक पारी खेलते हुए उन्हें बुरी तरह से झकझोर दिया. भारतीय सलामी बल्लेबाज ने केवल 17 गेंदों में पचास रन बनाकर भारत को पावरप्ले में 95/1 का स्कोर बनाने में मदद की, जो टी20ई में भारत का अब तक का सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर था. इस मील के पत्थर तक पहुंचने के बाद भी वह रुके नहीं और अपनी बल्लेबाजी में मस्ती करते हुए छक्के लगाते रहे. उन्होंने सिर्फ 37 गेंदों में शतक पूरा किया, जिसमें 10 शानदार छक्के शामिल थे. अपनी 53 गेंद पर 135 रन की पारी में बाएं हाथ के बल्लेबाज ने कुल 13 छक्के जड़े. अभिषेक शर्मा की इस बेहतरीन बल्लेबाजी ने मुकेश अंबानी को भी चौंका दिया और अब उनकी प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में दिग्गज बिजनेसमैन मुकेश अंबानी भी शामिल हुए. वह क्रिकेट के बड़े प्रशंसक हैं. जब अभिषेक शर्मा ने अपनी फिफ्टी पूरी की, तो कैमरा दर्शकों के साथ-साथ स्टैंड्स में बैठे मुकेश अंबानी पर भी फोकस हुआ. अंबानी ने इस दौरान खड़े होकर शर्मा की सराहना करते हुए तालियां बजाईं. इसके बाद, जब अभिषेक ने अपना शतक पूरा किया, तो मुकेश अंबानी ने फिर से उनका उत्साह बढ़ाते हुए तालियां बजाईं. इस मौके पर इंग्लैंड के पूर्व प्रधानमंत्री और मौजूदा एमपी ऋषि सुनक, बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला और कई बड़े व्यक्ति उपस्थित थे. साथ ही, इस मैच का आनंद लेने के लिए अमिताभ बच्चन और आमिर खान समेत बॉलीवुड के कई प्रमुख कलाकार भी वहां मौजूद थे. देखें मुकेश अंबानी का रिएक्शन-

इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, लेकिन भारतीय टीम ने अभिषेक के शतक की बदौलत 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 247 रन बना दिए. यह भारत का चौथा सबसे बड़ा टी20 स्कोर है. दूसरी पारी में इंग्लैंड की टीम जब लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो वह अपने इतिहास में सबसे बड़ी हार ले बैठी. भारत ने इंग्लैंड का सफाया केवल 10.3 ओवर में ही 97 रन के कुल स्कोर पर कर दिया. सूर्यकुमार ने मैच में अभिषेक और शिवम दुबे से गेंदबाजी भी कराई जिन्होंने दो दो विकेट झटके. मोहम्मद शमी ने तीन विकेट झटके.

कायम है विश्व चैंपियन सूर्या ब्रिगेड की बादशाहत, इंग्लैंड के खिलाफ जीत में बना दिए गजब के रिकॉर्ड्स

मैच के बाद पुरस्कार समारोह के दौरान कप्तान सूर्या ने अभिषेक और दुबे से गेंदबाजी कराने के बारे में कहा, ‘‘ यह रणनीति नहीं थी लेकिन मैदान पर तुरंत ही फैसला किया क्योंकि मुझे लगा कि वे विकेट ले सकते हैं और उन्होंने ऐसा किया भी. ’’ ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ अभिषेक की 135 रन की शतकीय पारी के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘उनकी पारी देखकर देखकर मजा आया. उनका परिवार भी यहां मौजूद है और मुझे यकीन है कि सभी को उनकी पारी देखकर मजा आया होगा. ’’

बांग्लादेश में ड्राइवर ने किया खेल, क्रिकेटर्स के किट बस में किया लॉक, वापस करने से किया मना, जानिए क्या है कारण

‘द अभिषेक शर्मा शो’, 135 रन की विराट पारी में ध्वस्त हो गए दिग्गजों के कीर्तिमान, देखें पूरी लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >