मैं जानता हूं जसप्रीत के लिए…, एशिया कप में बुमराह के चुने जाने पर पूर्व कोच ने कही दिल छूने वाली बात

Abhishek Nayar on Jasprit Bumrah: एशिया कप 2025 के लिए घोषित टीम इंडिया में जसप्रीत बुमराह की वापसी ने फैंस को चौंकाया है. फिटनेस और वर्कलोड मैनेजमेंट को लेकर चिंताओं के बावजूद उन्हें शामिल किया गया. पूर्व सहायक कोच अभिषेक नायर ने कहा कि बुमराह भारत के लिए अनमोल संपत्ति हैं और उनकी मौजूदगी खिताब जीतने में अहम होगी.

Abhishek Nayar on Jasprit Bumrah: भारत की एशिया कप 2025 के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है. टीम इंडिया के 15 सदस्यीय स्क्वॉड में कुछ नामों, जैसे- यशस्वी जायसवाल और श्रेयस अय्यर को बाहर करने पर सवाल उठाए गए हैं. लेकिन टीम में जसप्रीत बुमराह को भी शामिल किया गया है, हालांकि हाल ही में उनके काम के बोझ को लेकर चिंता जताई गई थी और अक्टूबर की शुरुआत में वेस्टइंडीज श्रृंखला भी है. बुमराह की वापसी ने दुनिया भर के कई क्रिकेट फैंस को चौंका दिया, क्योंकि उनकी फिटनेस को लेकर सवाल उठ रहे थे. वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते बुमराह ने इंग्लैंड में पांच टेस्ट की सीरीज में सिर्फ तीन मैच खेले थे. जसप्रीत बुमराह टी20 वर्ल्ड कप 2024 फाइनल के बाद पहली बार भारत की टी20 टीम में लौटे हैं. टीम में वापसी से अब भारत को खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है. मंगलवार (19 अगस्त) को मुंबई स्थित बीसीसीआई मुख्यालय में चीफ सेलेक्टर अजित अगरकर ने टीम का ऐलान किया, जिसके बाद पूर्व भारतीय सहायक कोच अभिषेक नायर ने बुमराह को लेकर बड़ा बयान दिया.

अभिषेक नायर जुलाई 2024 से मार्च 2025 तक टीम इंडिया के साथ सहायक कोच रहे और बुमराह के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने कहा कि बुमराह टीम का सबसे कीमती खिलाड़ी हैं और उनके लिए भारत के लिए अच्छा प्रदर्शन करना और चैंपियनशिप जीतना सबसे अहम है.

वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम की खिताबी जीत में बुमराह ने अहम भूमिका निभाई थी और ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ का खिताब भी जीता था. 31 वर्षीय तेज गेंदबाज अब एशिया कप में भी दमदार प्रदर्शन करना चाहेंगे और सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम को रिकॉर्ड नौवीं बार चैंपियन बनाने में मदद करना चाहेंगे. नायर ने जियोहॉटस्टार से कहा, “हमें समझना चाहिए कि बुमराह एक अनमोल खिलाड़ी हैं. वह किसी भी चैंपियनशिप को जीतने और हारने के बीच का फर्क हैं और इसका सम्मान होना चाहिए.”

भारत के लिए जीतना, बुमराह के लिए सबसे ज्यादा मायने रखता है

उन्होंने आगे कहा, “उनके वर्कलोड और शरीर का सम्मान होना चाहिए, क्योंकि जब वह अहम मैचों में उपलब्ध नहीं होते तो इसका बड़ा असर पड़ता है. जो भी योजना है, उसे बुमराह खुद सबसे बेहतर जानते हैं. वह खुद तय करेंगे कि उनका शरीर कितना संभाल सकता है और इसे चयनकर्ताओं व टीम मैनेजमेंट को बता देंगे.” नायर ने आगे कहा, “मैंने उनके साथ समय बिताया है और जानता हूं कि उनके लिए भारत के लिए अच्छा खेलना और चैंपियनशिप जीतना ही सबसे ज्यादा मायने रखता है.”

एशिया कप में होंगे तुरुप का एक्का

70 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में अब तक 89 विकेट झटक चुके बुमराह एशिया कप में भारत के आक्रमण की अगुवाई करेंगे. ग्रुप ए मुकाबले में 14 सितंबर को दुबई में पाकिस्तान के खिलाफ भारत को उनकी सबसे ज्यादा जरूरत रहेगी. भारत अपने एशिया कप का अभियान 10 सितंबर को दुबई में यूएई के खिलाफ करेगा, जबकि 19 सितंबर को अबू धाबी में ओमान के खिलाफ भारत का आखिरी लीग मैच होगा. 

ये भी पढ़ें:-

Asia Cup 2025: अय्यर और जायसवाल को नजरअंदाज करने पर भड़के अश्विन, BCCI पर जमकर निकाली भड़ास

एशिया कप 2025 में गिल की चांदी, टीम में मिली बड़ी जिम्मेदारी, इस खिलाड़ी का कटा पत्ता

पाकिस्तान और ओमान आउट, इन दो देशों की एंट्री से भारत को मिलेगा फायदा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >