भारत-पाकिस्तान में दो लीग, लेकिन जलवा एक ही नाम का, छा गए गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाने वाले बल्लेबाज

IPL and PSL Abdul Samad Shines: 19 अप्रैल को जयपुर और रावलपिंडी में खेले गए मैचों में एक ही नाम के दो खिलाड़ियों ने कमाल कर दिखाया वो थे अब्दुल समद. IPL और PSL में अलग-अलग टीमों से खेलते हुए दोनों ने अपनी विस्फोटक पारियों से मैच का रुख पलट दिया. ऐसा दुर्लभ संयोग क्रिकेट में कम ही देखने को मिलता है जब एक ही दिन, एक ही नाम के दो बल्लेबाज दो देशों में सुर्खियों में हों.

IPL and PSL, Abdul Samad Shines in both: तारीख थी 19 अप्रैल, मंच दो थे- एक जयपुर, दूसरा रावलपिंडी. टूर्नामेंट दो- IPL और PSL. लेकिन नाम एक- अब्दुल समद. दोनों का कमाल भी एक- मैच का रुख पलट देने वाली बल्लेबाजी. क्रिकेट इतिहास में ऐसे संयोग कम ही देखने को मिलते हैं, जब एक ही नाम के दो खिलाड़ी दो अलग-अलग देशों में एक ही दिन अपने बल्ले से कहर बरपाएं. लेकिन शनिवार की रात क्रिकेट प्रेमियों को ठीक ऐसा ही नजारा देखने को मिला. इंडिया में लखनऊ सुपर जायंट्स के अब्दुल समद ने IPL में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ लाजवाब फिनिशिंग की, तो पाकिस्तान में पेशावर जाल्मी के अब्दुल समद ने PSL में मुल्तान सुल्तांस की बॉलिंग की धज्जियाँ उड़ा दीं.

दोनों अब्दुल समद अलग देशों से, अलग टूर्नामेंट में, अलग परिस्थितियों में लेकिन एक जैसी भूमिका निभाते हुए सामने आए. फिनिशिंग टच देना, तेज रन बनाना और टीम को एकतरफा जीत की ओर ले जाना, यही कॉमन फैक्टर रहा. एक ने ऋषभ पंत की टीम को संभाला, तो दूसरा बाबर आज़म की टीम को मज़बूती दी. IPL हो या PSL अब्दुल समद नाम की गूंज हर तरफ रही.

IPL 2025- फिनिशर समद ने बदली स्क्रिप्ट

लखनऊ सुपर जायंट्स ने राजस्थान के खिलाफ जब 17.3 ओवर में 143 रन बनाए थे, तब ऐसा लगा कि टीम 160 तक भी पहुंचे तो बहुत होगा. लेकिन अब्दुल समद के इरादे कुछ और ही थे. आखिरी 15 गेंदों में आए, महज 10 गेंद में 4 छक्कों के साथ 30 रन ठोक डाले. इनमें से 26 रन तो उन्होंने संदीप शर्मा के आखिरी ओवर में ही बना डाले. ये ओवर बना मैच का टर्निंग पॉइंट. समद ने 300 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए और उनके रनों की बदौलत लखनऊ सुपर जाएंट्स 180 तक पहुंच गई और अंत में 2 रन से जीत भी दर्ज की. 

PSL 2025- पाकिस्तान का समद भी किसी से कम नहीं

दूसरी ओर, रावलपिंडी में भी लगभग वैसी ही कहानी दोहराई गई. बाबर आजम की पेशावर जाल्मी के लिए खेलते हुए 27 वर्षीय अब्दुल समद ने पहली ही पीएसएल पारी में तहलका मचा दिया. जब टीम 15 ओवर में 143/5 पर थी, तभी समद क्रीज पर आए. अपनी 14 गेंदों की इस तूफानी पारी में उन्होंने बनाए 40 रन, जिसमें 4 चौके और 3 छक्के शामिल थे. उनकी बैटिंग के दम पर पेशावर ने आखिरी 5 ओवर में 84 रन जोड़े और 227 रन का स्कोर खड़ा किया. जवाब में मुल्तान की टीम सिर्फ 107 रन पर ढेर हो गई. 120 रन से मिली जीत पीएसएल में रनों के हिसाब से सबसे बड़ी जीत है. अब्दुल समद इस मैच के भी हीरो बने.

गम और आंसुओं से भरा मैदान, वेस्टइंडीज ने 65 गेंद में 167 रन बना जीत लिया मैच, लेकिन एक चूक… 

मिचेल स्टार्क से तुलना पर आवेश खान का रौबदार जवाब, आखिरी लम्हों में मैच बचाने की रणनीति का भी खोला राज

‘हम मैच में पीछे थे, लेकिन…’ ऋषभ पंत ने बताया कैसे जीती LSG, इस खिलाड़ी को दिया क्रेडिट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >