Video: एबी डिविलियर्स का जवाब नहीं! बाउंड्री से 1 इंच पहले फिसलते हुए पकड़ा स्पाइडरमैन कैच

AB de Villiers Splendid Catch WCL 2025: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 में इंडिया चैंपियंस के खिलाफ एबी डिविलियर्स ने शानदार फील्डिंग का प्रदर्शन करते हुए एक अनोखा रिले कैच लपका. उन्होंने बाउंड्री लाइन के पास स्लाइड करते हुए गेंद को हवा में उछाला और सारेल इरवी ने कैच को पूरा किया. यह रोमांचक कैच इंग्लैंड के नॉर्थम्पटन में खेले गए मुकाबले में सबका ध्यान खींचने वाला पल बन गया.

AB de Villiers Splendid Catch WCL 2025: दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज एबी डीविलियर्स ने वर्ल्ड चैम्पियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 के मुकाबले में इंडिया चैंपियंस के खिलाफ एक अद्भुत रिले कैच लेकर सबको चौंका दिया. विश्व चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 के तहत यह मुकाबला इंग्लैंड के नॉर्थम्पटन के काउंटी ग्राउंड में खेला गया. इंडिया चैंपियंस और दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस के बीच मैच में डीविलियर्स ने बड़ी ही फुर्ती से बाउंड्री रोप को छुए बिना स्लाइड करते हुए गेंद को नजदीक खड़े सारेल इरवी की ओर फेंका, जिन्होंने आराम से कैच पूरा कर लिया.

यह घटना भारतीय पारी के नौवें ओवर में घटी, जब लेग स्पिनर इमरान ताहिर गेंदबाजी कर रहे थे और यूसुफ पठान ने वाइड लॉन्ग ऑन की दिशा में जोरदार शॉट खेला. यूसुफ पठान और स्टुअर्ट बिन्नी साझेदारी के जरिए पारी को स्थिर कर रहे थे, लेकिन 8वें ओवर में इमरान ताहिर की गेंद पर पठान ने छक्का लगाने की कोशिश की. वह शॉट ठीक से टाइम नहीं कर पाए और डीप में खड़े एबी डीविलियर्स ने दौड़ते हुए गेंद लपक ली. बाउंड्री के करीब संतुलन खोते ही डीविलियर्स ने गेंद को हवा में उछालकर पास खड़े सारेल इरवी की ओर फेंक दिया, जिन्होंने कैच पूरा कर भारत को 7.1 ओवर में 44 रन पर पांचवां झटका दिया. इसके तुरंत बाद बारिश आ गई और मैच रोकना पड़ा.

बल्ले से भी दिखाया जलवा

इससे पहले डीविलियर्स ने बल्ले से भी कमाल दिखाया. उन्होंने केवल 30 गेंदों में 63 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें तीन चौके और चार छक्के शामिल रहे. हैशिम अमला और जैक्स रूडोल्फ ने पारी की शुरुआत करते हुए 35 रन की साझेदारी की. अमला ने 24 और रूडोल्फ ने 22 रन बनाए. डीविलियर्स की पारी ने ही दक्षिण अफ्रीका को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया. जेपी डुमिनी (16), वेन पार्नेल (11) और जे जे स्मट्स (30) ने भी उपयोगी पारियां खेलीं, जिससे साउथ अफ्रीका चैंपियंस ने 20 ओवर में 208/6 रन बनाए. भारत की ओर से यूसुफ पठान और पीयूष चावला ने दो-दो विकेट लिए.

भारतीय पारी पूरी तरह रही फ्लॉप

209 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की बल्लेबाजी पूरी तरह से लड़खड़ा गई और टीम 18.2 ओवर में 9 विकेट पर सिर्फ 111 रन ही बना सकी. फील्डिंग करते समय चोट के कारण कप्तान युवराज सिंह बल्लेबाजी के लिए नहीं आए, जिससे टीम को और झटका लगा. भारतीय शीर्ष क्रम पूरी तरह फेल रहा, रॉबिन उथप्पा सिर्फ 2 रन, शिखर धवन 1 रन और अंबाती रायुडू खाता भी नहीं खोल पाए. सुरेश रैना ने 16 रन की तेज पारी खेली, लेकिन लंबा नहीं टिक सके. मिडिल ऑर्डर में यूसुफ पठान (5), इरफान पठान (10), और पवन नेगी (0) भी फ्लॉप रहे. स्टुअर्ट बिन्नी ने सबसे ज्यादा नाबाद 37 रन बनाए, लेकिन किसी का साथ नहीं मिल सका. निचले क्रम में पीयूष चावला ने 9 और विनय कुमार ने 13 रन जोड़े. बारिश नहीं रुकने के कारण दक्षिण अफ्रीका को डीएलएस मेथड के तहत 88 रन से विजयी घोषित किया गया. 

इन्हें भी पढ़ें:-

वनडे सीरीज पर भी कब्जा, इंग्लैंड को हराकर भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, इन दो खिलाड़ियों ने बनाया अद्भुत रिकॉर्ड

IND vs ENG: मैनचेस्टर में होगी स्लेजिंग! शुभमन गिल के बहस वाले बयान पर बोले बेन स्कोक्स

IND vs ENG: क्यों जैक क्रॉली के साथ झगड़े थे गिल, खुद किया इस बात का खुलासा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >