कौन जीतेगा WTC 2025 फाइनल? डिविलियर्स ने इस टीम को बताया फेवरेट

AB de Villiers on WTC 2025 Final: ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का फाइनल 11 जून से लॉर्ड्स में खेला जाएगा. दक्षिण अफ्रीका ने 12 में से 8 टेस्ट जीतकर फाइनल में जगह बनाई, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने 19 में से 13 टेस्ट जीते हैं. एबी डिविलियर्स को भरोसा है कि उनकी टीम इस फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर बड़ा उलटफेर कर सकती है.

AB de Villiers on WTC 2025 Final: ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका 11 जून से विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में 11 जून से उतरेंगे. इस महामुकाबले के लिए क्रिकेट विश्व में काफी उत्साह है. दक्षिण अफ्रीका ने आखिरी बार 1998 में किसी पुरुष आईसीसी टूर्नामेंट का खिताब जीता था. दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलिया मौजूदा चैंपियन है और पिछले पांच वर्षों में सबसे ज्यादा आईसीसी ट्रॉफियां जीत चुका है. टेम्बा बावुमा की अगुआई में दक्षिण अफ्रीका ने 12 में से 8 टेस्ट जीतकर फाइनल में जगह बनाई, जबकि पैट कमिंस की ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 19 में से 13 टेस्ट मैच जीते. इस फाइनल मुकाबले के लिए दक्षिण अफ्रीका के पूर्व स्टार एबी डिविलियर्स को शांत आत्मविश्वास है कि उनकी टीम ऑस्ट्रेलिया को 2025 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में हराकर उलटफेर कर सकती है. 

डिविलियर्स ने माना कि 11 जून से लॉर्ड्स में शुरू होने वाले इस खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ‘साफ तौर पर’ प्रबल दावेदार है, लेकिन उन्होंने अपनी पुरानी टीम को जीत का प्रबल दावेदार बताया. डिविलियर्स ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा, “यह दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट के लिए एक बड़ा मौका है लॉर्ड्स में फाइनल. पूरा देश हमारी टीम के पीछे खड़ा होगा और उम्मीद है हम इसे जीतेंगे. मुझे इस चुनौती को लेकर उत्साह है. टीम संतुलित है और मुझे भरोसा है कि हम ऑस्ट्रेलिया को चौंका सकते हैं, मैं चौंकाना इसलिए कह रहा हूं क्योंकि वो इस फाइनल के स्पष्ट फेवरेट हैं.”

आसान नहीं होगा, लेकिन खिलाड़ी फॉर्म में हैं

उन्होंने आगे कहा, “ऑस्ट्रेलिया एक अनुभवी और मजबूत टीम है. दक्षिण अफ्रीका के लिए ये आसान नहीं होगा. लेकिन मेरा भरोसा है, क्योंकि हमारी टीम में कई फॉर्म में चल रहे खिलाड़ी हैं और ऐसे जुझारू खिलाड़ी हैं जो खुद को इस मंच पर साबित करना चाहते हैं. इनमें से कई के लिए लॉर्ड्स पर यह पहला मैच होगा, उम्मीद है वे जल्दी सेट हो जाएंगे. मैं इस मुकाबले को लेकर बेहद उत्साहित हूं. यह शानदार क्रिकेट होगा. आखिर फाइनल है और दोनों टीमें यहां तक मेहनत से पहुंची हैं.”

फिंच ने ट्रेविस हेड से जताई उम्मीद

ऑस्ट्रेलिया के लिए ट्रैविस हेड पर विशेष नजरें होंगी, वो 2023 फाइनल में शतक और प्लेयर ऑफ द मैच रहे थे जब उन्होंने भारत को हराकर ऑस्ट्रेलिया को दूसरी डब्ल्यूटीसी ट्रॉफी दिलाई थी. उन्होंने 2023 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में भी शतक जमाया और खुद को ‘क्लच’ खिलाड़ी के रूप में साबित किया.

पूर्व वनडे कप्तान आरोन फिंच ने कहा, “वो कई फाइनल में यह साबित कर चुका है, चाहे वो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप हो या 50 ओवर का वर्ल्ड कप, वह किसी भी पल में विपक्षी टीम से मैच छीन सकता है. ऐसे खिलाड़ी ही विरोधी टीमों के लिए सबसे खतरनाक होते हैं. वह सबसे तेज़ी से मैच की दिशा बदल सकता है. फिंच ने यह भी जोड़ा कि दक्षिण अफ्रीका की तरह ऑस्ट्रेलिया की ताकत भी उसकी गेंदबाजी है, लेकिन इस फॉर्मेट के लिए कंगारू गेंदबाज बेहतर तैयारी के साथ उतरेंगे.

केएल राहुल ने शतक जड़ दिखाए तेवर, बाकी फिसले, इंग्लैंड लायंस vs भारत ए का पहले दिन ऐसा रहा हाल

ICC ने की घोषणा, WTC फाइनल से पहले 7 खिलाड़ियों को हॉल ऑफ फेम में शामिल किया जाएगा

OUT दिए जाने के बाद भी बाहर जाने को तैयार नहीं थे यशस्वी जायसवाल, अंपायर पर निकाला गुस्सा, VIDEO

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >