क्रिकेट के प्रति प्यार के बारे में आमिर खान ने बताई दिल की बात, कौन सा खिलाड़ी और मैच है उनका फेवरेट

Aamir Khan: भारत और इंग्लैंड के खिलाफ मैच मुंबई में खेले गए मैच में बॉलीवुड के स्टार आमिर खान ने भी शिरकत की. इसी दौरान बीसीसीआई ने वीडियो शेयर किया, जिसमें वे अपने फेवरेट प्लेयर और सबसे पसंदीदा मैच के बारे में बात की.

Aamir Khan: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए पांचवें टी20 मैच के दौरान वानखेड़े स्टेडियम में अमिताभ बच्चन समेत कई बॉलीवुड सितारे मौजूद रहे, जिनमें से एक दिग्गज अभिनेता आमिर खान भी थे. भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टी20 मैच में इंग्लैंड को 150 रनों से शिकस्त दी. क्रिकेट प्रेमी आमिर खान ने इस मौके पर अपने सबसे यादगार क्रिकेट मैचों के बारे में बताया और भारतीय टीम के लिए अपना प्यार जाहिर किया.

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए जताया खास लगाव

बीसीसीआई द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में आमिर खान ने कहा, “जब भारतीय टीम मैदान पर होती है, तो एक अलग ही एहसास होता है. काश, मैं भी किसी भी रूप में टीम इंडिया में किसी हैसियत में होता, यह मेरे लिए बहुत गर्व की बात होती.” वानखेड़े स्टेडियम में क्रिकेट का जोश और आमिर खान की भावनाएं हर फैन के दिल को छू गईं, जिससे यह मैच और भी खास बन गया. इस दौरान आमिर ने क्रिकेट में अपने सबसे यादगार मैच के बारे में भी बात की. 

2011 वर्ल्ड कप फाइनल और सचिन का रिटायरमेंट मैच सबसे खास

अपने सबसे यादगार मैचों के बारे में बात करते हुए आमिर ने कहा, “मुझे लगता है कि मेरे लिए सबसे यादगार मैच 2011 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल था. इसके अलावा, सचिन तेंदुलकर का रिटायरमेंट मैच भी मेरे लिए बहुत खास है. सचिन वो खिलाड़ी हैं जिनका मैं बचपन से बहुत बड़ा प्रशंसक रहा हूं. अगर कोई क्रिकेटर है जिसे मैं सबसे ज्यादा फॉलो करता हूं, तो वह सचिन हैं. वह हमेशा मेरे नंबर एक फेवरेट क्रिकेटर रहेंगे.”

भारतीय क्रिकेट के पुराने दिनों को किया याद

आमिर खान ने भारतीय क्रिकेट टीम के प्रति अपने लंबे समय से चले आ रहे प्यार को भी जाहिर किया. उन्होंने कहा, “मैं दशकों से भारतीय क्रिकेट टीम को फॉलो कर रहा हूं. पहली टीम जिसे मैंने देखा और जिससे मैं पागलों की तरह प्यार करता था, वही मेरी क्रिकेट के प्रति दीवानगी की शुरुआत थी.पिक्चर पोस्टकार्ड आप जानते हैं तब से लेकर अब तक, मैं टीम इंडिया का बहुत बड़ा फैन हूं.” इसी दौरान आमिर ने अपनी फिल्म का भी जिक्र किया. उन्होने लगान फिल्म में भारत और इंग्लैंड की लड़ाई का हिस्सा डाला था. 

महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप विजेता टीम को दी बधाई

आमिर खान ने इस दौरान आईसीसी अंडर-19 वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2025 में भारत की जीत पर खुशी जाहिर की और टीम को बधाई दी. उन्होंने कहा, “मैं हमारी अंडर-19 महिला टीम को इस शानदार जीत के लिए बधाई देना चाहता हूं. यह दूसरी बार है जब उन्होंने खिताब जीता है और हमें उन पर गर्व है.”

हार के बाद निराश डी गुकेश, आसमान ही ताकता रह गया चैंपियन, प्रज्ञानंदा ने विश्व विजेता को मात देकर चौंकाया, Video

‘पहली बार उड़ती चप्पल नहीं आई’, युवराज सिंह की तारीफ पर अभिषेक शर्मा का चुटीला रिस्पांस

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >