ये वही है जिसके साथ…, ओवल पिच क्यूरेटर पर भड़के आकाश चोपड़ा, फोटो शेयर कर खोल दी पोल

Gautam Gambhir and Oval Pitch Curator heated exchange: ओवल टेस्ट से पहले हेड कोच गौतम गंभीर और क्यूरेटर ली फोर्टिस के बीच पिच को लेकर तीखी बहस हो गई. गंभीर को विकेट से 2.5 मीटर दूर रहने को कहा गया, जिस पर उन्होंने नाराजगी जताई. इस घटना पर आकाश चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर इंग्लैंड के दोहरे रवैये को उजागर किया. (Aakash Chopra on heated exchange between Gautam Gambhir and Oval Pitch Curator)

Gautam Gambhir and Oval Pitch Curator heated exchange: भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां और अंतिम टेस्ट मैच गुरुवार से ओवल मैदान पर खेला जाएगा. इससे दो दिन पहले, मैनचेस्टर में चौथे टेस्ट को हार की कगार से बचाकर ड्रॉ कराने के बाद भारतीय टीम ने अभ्यास शुरू किया, लेकिन इस दौरान हेड कोच गौतम गंभीर और ओवल के क्यूरेटर ली फोर्टिस के बीच तेज बहस हो गई, जिसमें बैटिंग कोच सितांशु कोटक भी शामिल थे. हालांकि टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल उस समय नेट्स पर मौजूद नहीं थे. गंभीर और उनके कोचिंग स्टाफ को विकेट के पास जाने से रोका गया और कहा गया कि वे 2.5 मीटर की दूरी बनाए रखें. इस पर गंभीर भड़क उठे और क्यूरेटर से बोले, “तुम हमें नहीं बताओगे कि क्या करना है.” इस पूरे मामले पर पूर्व भारतीय ओपनर आकाश चोपड़ा ने सोशल मीडिया (X) पर इंग्लैंड के दोहरे रवैये को उजागर किया. 

यह विवाद मैदान पर सभी के सामने हुआ, लेकिन कोच सितांशु कोटक ने साफ किया कि भारतीय टीम इस पर कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं करेगी. आकाश चोपड़ा इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे दोहरा रवैया वाला बताया. उन्होंने 2023 की एशेज सीरीज का हवाला देते हुए वीडियो शेयर करते हुए कहा कि इसी क्यूरेटर को इंग्लैंड के कोच ब्रेंडन मैक्कुलम के साथ पिच पर खड़े देखा गया था. आकाश चोपड़ा ने पोस्ट में कहा, “तुम इस पिच को क्यों देख रहे हो भाई? 25 मीटर दूर खड़े रहो. तुम्हारे जूतों में स्पाइक्स हैं या नहीं, हमें फर्क नहीं पड़ता. यही बात ओवल के क्यूरेटर ने गौतम गंभीर और भारतीय टीम से कही, जिससे टीम भड़क गई. गौतम गंभीर गुस्सा हो गए और फिर सुधांशु कोटक ने समझाया कि यह पिच है, उन्होंने रबर स्टड्स पहने हैं और पिच ही देखने आए हैं.

मैच में अभी भी दो दिन बाकी हैं, लेकिन क्यूरेटर ने कहा कि गंभीर बहुत ‘टची’ हैं. मुझे 2023 एशेज टेस्ट और 48 घंटे पहले की वो तस्वीर याद आ गई, जिसमें यही क्यूरेटर ब्रेंडन मैक्कुलम के साथ पिच पर खड़ा था. क्या चल रहा है भाई? अलग लोगों के लिए अलग नियम? अब बताओ, ‘टची’ कौन है और ‘सॉल्टी’ कौन?” इसके बाद गोलमाल है भाई सब गोलमाल है वाला मीम भी लगा दिया. (Aakash Chopra on heated exchange between Gautam Gambhir and Oval Pitch Curator)

ब्रैंडन मैकुलम और ली फोर्टिस. इमेज- सोशल मीडिया

खैर, इस मामले पर मिट्टी डालते हुए भारत के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ली फोर्टिस को अलग ले जाकर कुछ समझाते हुए दिखे. वहीं फोर्टिस ने कहा कि वे इस मामले की शिकायत करेंगे. भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज अब काफी तीखी होती जा रही है. लॉर्ड्स में यह चरम पर पहुंचा था. पांचवां टेस्ट मैच तो अभी शुरू भी नहीं हुआ है, ऐसे में देखना होगा कि 1-2 से पिछड़ रही टीम इंडिया निर्णायक मुकाबले में कैसा रुख अपनाती है. 

ये भी पढ़ें:-

WCL में मैच फिक्सिंग! ब्रेट ली की टीम ने फेंका 18 गेंद का ओवर, सेमीफाइनल में IND vs PAK मैच के लिए हुआ खेल?

स्टोक्स ने की गलती; जडेजा और सुंदर को…, मैनचेस्टर में हैंडशेक विवाद पर नाथन लियोन की प्रतिक्रिया

बुमराह नहीं खेलेंगे ओवल टेस्ट, इस वजह से हुआ फैसला, अंतिम टेस्ट में दोहरे झटके के साथ उतरेगा भारत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >