बूढ़े हो गए हैं रोहित शर्मा! आकाश चोपड़ा ने बैटिंग परफार्मेंस पर उठाए सवाल

Rohit Sharma Batting Performance: भारतीय टीम के एडिलेड टेस्ट हारने के बाद आकाश चोपड़ा ने रोहित शर्मा की परफार्मेंस पर सवाल उठाए हैं.

Rohit Sharma Batting Performance: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया को 10 विकेट से हार झेलनी पड़ी है. रोहित शर्मा पर्थ के पहले टेस्ट मैच भारतीय टीम का हिस्सा नहीं थे, जिसे भारत ने 295 रनों से जीता था. लेकिन इस बार भारतीय टीम रोहित शर्मा और शुभमन गिल की वापसी के बावजूद पहली पारी में 180 और दूसरी पारी में 175 रन पर आउट हो गई. 2020-21 के दौरे पर भी भारत 36 रन पर आउट हुआ था और इस बार टीम दोनों पारियों को मिलाकर 80 ओवर भी नहीं खेल पाई. इस प्रदर्शन के बाद आकाश चोपड़ा ने रोहित के प्रदर्शन पर सवाल उठाए हैं. 

दूसरे टेस्ट मैच में हार के बाद आकाश चोपड़ा ने रोहित शर्मा की बल्लेबाजी पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि लगातार चार टेस्ट हारने वाले रेयरेस्ट कप्तानों की सूची में शामिल हुए हैं. लेकिन यह मुद्दा नहीं है. रोहित शर्मा पिछली 12 पारियों में मात्र एक बार पचास का आंकड़ा छू पाए हैं. उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे खिलाड़ी का प्रदर्शन बेहतर होता जाता है, वह बल्लेबाजी क्रम में ऊपर बढ़ाता जाता है और जैसे-जैसे उसकी परफार्मेंस खराब होती जाती है, वह बैटिंग ऑर्डर में डाउन होता जाता है.

उम्र के साथ रिफलेक्स कम काम करती है

इस मैच में रोहित छठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे. हालांकि इस मौके पर उन्होंने केएल राहुल के ऊपर उतरने की वजह से खुद को नीचे रखा, लेकिन यहां भी वे नहीं चले और अंदर आने वाली गेंद पर आउट हो गए. यह रोहित के साथ लगातार हो रहा है. वे हाई हैंड वाले खिलाड़ी हैं और इस तरह के खिलाड़ियों के साथ ऐसा होता है, जब वे थोड़ा उम्र दराज हो जाते हैं तो उनके रिफ्लेक्स (गेंद के मूवमेंट को समझने में) सही ढंग से नहीं काम करते. ये दौरा रोहित के लिए थोड़ा मुश्किल लग रहा है. एक बैट्समैन के रूप में वे टीम में अपना योगदान नहीं दे पा रहे हैं. रोहित का ताजा फॉर्म चिंता का विषय है.

तीसरा टेस्ट गाबा में खेला जाएगा

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा टेस्ट ब्रिस्बेन के गाबा में खेला जाएगा. 14 दिसंबर से होने वाला यह मुकाबला  भारतीय समयानुसार सुबह 5:50 बजे से होगा. गाबा के मैदान पर 1988 के बाद से ऑस्ट्रेलिया केवल एक मैच हारा है. यह हार उसे भारत के खिलाफ ही झेलनी पड़ी है. 2020-21 की सीरीज में अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में टीम इंडिया ने गाबा का घमंड तोड़ा था. WTC के फाइनल में जाने के लिए भारत को इस मैच के सहित तीनों मैच जीतने होंगे. 

कभी कब्रिस्तान में गुजारी रात और मंदिर के खाने से पेट भरा, अब है भारतीय क्रिकेट का ‘सीक्रेट सुपरस्टार’

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >