प्लेऑफ से पहले सनराइजर्स को लगा बड़ा झटका, आशीष नेहरा IPL से बाहर

बेंगलूरु : सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज आशीष नेहरा इंडियन प्रीमियर लीग में आगे नहीं खेल पायेंगे. टीम के मुख्य कोच टाम मूडी ने आज यह जानकारी दी. मूडी ने हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ एलिमिनेटर से पहले पत्रकारों को बताया ,‘‘ आशीष नेहरा बाकी मैच खेलने के लिये फिट नहीं है.” नेहरा […]

बेंगलूरु : सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज आशीष नेहरा इंडियन प्रीमियर लीग में आगे नहीं खेल पायेंगे. टीम के मुख्य कोच टाम मूडी ने आज यह जानकारी दी.

मूडी ने हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ एलिमिनेटर से पहले पत्रकारों को बताया ,‘‘ आशीष नेहरा बाकी मैच खेलने के लिये फिट नहीं है.” नेहरा को छह मई को राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के खिलाफ लीग मैच के दौरान मांसपेशी में खिंचाव आ गया था.

जानें, नेहरा और भुवी ने ऐसा क्‍या कह दिया कि सरन ने जिंबाब्‍वे की उड़ा दी धज्‍जी

पिछले सत्र में भी वह 17 में से आठ ही मैच खेल सके थे जबकि इस बार 14 में से छह मैच खेले. युवराज सिंह की फिटनेस के बारे में उन्होंने कहा कि आज शाम उनका फिटनेस टेस्ट होगा. उन्होंने कहा ,‘‘ युवराज का आज शाम फिटनेस टेस्ट होगा. हम उन्हें अपनी फिटनेस साबित करने का मौका देंगे.” युवराज को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच के दौरान उंगली में चोट लगी थी. बीसीसीआई और भारतीय टीम प्रबंधन एक जून से शुरू हो रही चैम्पियंस ट्राफी में उन्हें खोना नहीं चाहेगा.

आईपीएल एलिमिनेटर में कल सनराइजर्स का सामना केकेआर से

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >