जीत के बाद सनराइजर्स के मेंटर लक्ष्मण ने की टीम की रणनीति की तारीफ

हैदराबाद : सनराइजर्स हैदराबाद के मेंटर वीवीएस लक्ष्मण ने मोहम्मद नबी और शिखर धवन की तारीफ करते हुए कहा कि मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल के मैच में उनके खिलाड़ियों ने रणनीति पर बखूबी अमल किया. लक्ष्मण ने कहा ,‘‘ हमें पता है कि मुंबई इंडियंस बहुत अच्छी टीम है और फार्म में है. हमने […]

हैदराबाद : सनराइजर्स हैदराबाद के मेंटर वीवीएस लक्ष्मण ने मोहम्मद नबी और शिखर धवन की तारीफ करते हुए कहा कि मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल के मैच में उनके खिलाड़ियों ने रणनीति पर बखूबी अमल किया.

लक्ष्मण ने कहा ,‘‘ हमें पता है कि मुंबई इंडियंस बहुत अच्छी टीम है और फार्म में है. हमने उनके खिलाफ रणनीति बनाई थी और टीम संयोजन में भी बदलाव किया था.” उन्होंने कहा ,‘‘ मोहम्मद नबी का प्रदर्शन देखकर बहुत अच्छा लगा. पहले दो दिन ओवर में ही मैच की दिशा तय हो गयी और हमने पासा पलटने नहीं दिया. मुंबई के बल्लेबाजों को मैच में लौटने का मौका नहीं दिया.” उन्होंने कहा ,‘‘ हमने रणनीति पर बखूबी अमल किया.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >