धौनी को कुछ भी साबित करने की जरूरत नहीं : शेन वार्न

नयी दिल्ली : आलोचक भले ही फिनिशिंग की उनकी काबिलियत पर अंगुली उठा रहे हों लेकिन महेंद्र सिंह धौनी को आज महान स्पिनर शेन वार्न से पूरा समर्थन मिला जिनका मानना है कि पूर्व भारतीय कप्तान को किसी को कुछ साबित करने की जरूरत नहीं है. आईपीएल के दसवें सत्र के आगाज से पहले कप्तानी […]

नयी दिल्ली : आलोचक भले ही फिनिशिंग की उनकी काबिलियत पर अंगुली उठा रहे हों लेकिन महेंद्र सिंह धौनी को आज महान स्पिनर शेन वार्न से पूरा समर्थन मिला जिनका मानना है कि पूर्व भारतीय कप्तान को किसी को कुछ साबित करने की जरूरत नहीं है.

आईपीएल के दसवें सत्र के आगाज से पहले कप्तानी से हटाये गए धौनी अभी तक राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के लिए कोई कमाल नहीं कर सके हैं. उन्होंने पांच मैचों में सिर्फ 61 रन बनाये. वार्न ने ट्विटर पर धौनी का बचाव करते हुए कहा,‘‘ एम एस धौनी को किसी को कुछ साबित करने कीजरूरतनहीं है. वह सभीप्रारूपोंमें शानदार खिलाड़ी हैं. एक करिश्माई कप्तान भी.’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >