ट्‌वीट कर सहवाग ने ‘रावलपिंडी एक्सप्रेस’ शोएब अख्तर पर कर दी ऐसी टिप्पणी कि...

अपने बल्ले से क्रिकेट के मैदान पर धमाल मचाने वाले वीरेंद्र सहवाग मैदान से बाहर भी खूब धमाल करते हैं. पिछले दिनों उन्होंने एक ऐसा ट्‌वीट किया है, जो चर्चा में तो है ही, पाकिस्तानी क्रिकेट प्रशंसक उनसे खफा भी हैं. दरअसल वीरेंद्र सहवाग ने क्रिकेट के कमेंटेटर जतिन सप्रू को उनके जन्मदिन पर बधाई […]

अपने बल्ले से क्रिकेट के मैदान पर धमाल मचाने वाले वीरेंद्र सहवाग मैदान से बाहर भी खूब धमाल करते हैं. पिछले दिनों उन्होंने एक ऐसा ट्‌वीट किया है, जो चर्चा में तो है ही, पाकिस्तानी क्रिकेट प्रशंसक उनसे खफा भी हैं.

दरअसल वीरेंद्र सहवाग ने क्रिकेट के कमेंटेटर जतिन सप्रू को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए एक वीडियो शेयर किया, जिसमें जतिन और शोएब अख्तर के बीच तल्ख बातचीत हो रही है. शोएब जतिन से नाराज दिख रहे हैं और उनके हंसने पर आपत्ति जता रहे हैं.
सहवाग ने जतिन को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा है – जन्मदिन की बधाई जतिन, तुम अपना बढ़िया काम जारी रखो और मेरे रहते तुम्हें इनसे डरने की जरूरत नहीं है. सहवाग ने इसमें शोएब की बात की है, जिससे भारतीय क्रिकेट प्रशंसक तो मजे ले रहे हैं, लेकिन पाकिस्तानी प्रशंसक नाराज हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >