वार्नर बोले, युवराज का शानदार फार्म बरकरार रहा तो आईपीएल-10 का खिताब पक्का

हैदराबाद : सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर ने कहा कि यदि युवराज सिंह टूर्नामेंट में अपनी शानदार फार्म बरकरार रखते हैं तो उनके पास इंडियन प्रीमियर लीग में अपने खिताब का बचाव करने का पूरा मौका रहेगा. वार्नर ने युवराज की जमकर तारीफ की जिन्होंने आईपीएल 2017 के उदघाटन मैच में रायल चैलेंजर्स बेंगलूर […]

हैदराबाद : सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर ने कहा कि यदि युवराज सिंह टूर्नामेंट में अपनी शानदार फार्म बरकरार रखते हैं तो उनके पास इंडियन प्रीमियर लीग में अपने खिताब का बचाव करने का पूरा मौका रहेगा. वार्नर ने युवराज की जमकर तारीफ की जिन्होंने आईपीएल 2017 के उदघाटन मैच में रायल चैलेंजर्स बेंगलूर के खिलाफ 62 रन की तूफानी पारी खेली और अपनी टीम को 35 रन से जीत दिलायी.

वार्नर ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘यह असली युवी है जिसे मैं टीवी पर देखता रहा हूं. उन्होंने क्लीन हिटिंग और शानदार स्ट्रोक का बेहतरीन नजारा पेश किया. हम जानते हैं कि वह इस तरह से खेल सकता है और हम चाहते हैं कि वह इस तरह से खेलना जारी रखें. ” उन्होंने कहा, ‘‘अगर वह टूर्नामेंट में पांच या छह बार ऐसा प्रदर्शन करते हैं तो फिर हम आसानी से फाइनल में पहुंच जाएंगे और खिताब भी जीत सकते हैं. ”

वार्नर ने शीर्ष क्रम में शिखर धवन की फार्म में वापसी पर भी खुशी व्यक्त की जिन्होंने पारी का आगाज करते हुए 40 रन बनाये. उन्होंने अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान की भी प्रशंसा की जिन्होंने आईपीएल में पदार्पण पर ही अपना प्रभाव छोड़ा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >