क्रिकेटरों के वेतन पर बात होगी, पर मध्यस्थों की नहीं है जरूरत : राय

नयी दिल्ली : प्रशासकों की समिति (सीओए) के प्रमुख विनोद राय ने बुधवार को भारतीय कप्तान विराट कोहली के साथ हुई चर्चा को ‘फायदेमंद’ करार किया और वादा किया कि केंद्रीय अनुबंध संबंधित चिंताओं का निवारण किया जायेगा. पूर्व कैग ने स्पष्ट किया कि सीओए को संस्था और खिलाड़ियों के बीच ‘किसी मध्यस्थ’ की जरूरत […]

नयी दिल्ली : प्रशासकों की समिति (सीओए) के प्रमुख विनोद राय ने बुधवार को भारतीय कप्तान विराट कोहली के साथ हुई चर्चा को ‘फायदेमंद’ करार किया और वादा किया कि केंद्रीय अनुबंध संबंधित चिंताओं का निवारण किया जायेगा. पूर्व कैग ने स्पष्ट किया कि सीओए को संस्था और खिलाड़ियों के बीच ‘किसी मध्यस्थ’ की जरूरत नहीं है.

राय ने कहा कि मैं पहले ही स्पष्ट कर दूं कि खिलाड़ियों के हितों से संबंधित किसी भी मुद्दे का गंभीरता से हल निकाला जायेगा. यह पूछने पर कि क्या केंद्रीय अनुबंध में बढ़ोतरी कुंबले के प्रस्तुतिकरण के आधार पर होगी, तो राय ने कहा : यह मैं अभी आपको नहीं बता सकता हूं, लेकिन जैसे कि हमने 2016-17 के लिए रिटेनरशिप फीस दोगुनी की थी, हम निश्चित रूप से इस पर दोबारा काम करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >