धौनी ने दिया सक्सेस टिप्स, फार्म में वापसी के लिए दो हिट काफी

नयी दिल्ली : झारखंड के युवा खिलाडियों को मौजूदा घरेलू सत्र में टीम में महेंद्र सिंह धौनी की मौजूदगी से काफी मदद मिली है और आज भारत के पूर्व कप्तान से बहुमूल्य सलाह लेने की बारी बंगाल के विकेटकीपर बल्लेबाज श्रीवत्स गोस्वामी की थी. गोस्वामी ने विजय हजारे ट्राफी मैच के इतर कहा, ‘‘मुझे कभी […]

नयी दिल्ली : झारखंड के युवा खिलाडियों को मौजूदा घरेलू सत्र में टीम में महेंद्र सिंह धौनी की मौजूदगी से काफी मदद मिली है और आज भारत के पूर्व कप्तान से बहुमूल्य सलाह लेने की बारी बंगाल के विकेटकीपर बल्लेबाज श्रीवत्स गोस्वामी की थी. गोस्वामी ने विजय हजारे ट्राफी मैच के इतर कहा, ‘‘मुझे कभी धौनी भाई के साथ आमने- सामने बात करने का मौका नहीं मिला था. आज मैच स्थगित होने के कारण मैं उनके पास गया और समय मांगा.

वह तुरंत इसके लिए मान गये. मैंने उनसे अपने खेल पर 15 से 20 मिनट तक बात की. मैं उनका प्रशंसक था लेकिन आज मैं छात्र अधिक था.” भारत के पूर्व अंडर 19 कप्तान गोस्वामी ने बड़े मैचों से पहले मानसिक स्थिति, खराब फार्म और अन्य मुद्दों पर धौनी के साथ बात की.बंगाल के विकेटकीपर ने कहा, ‘‘धौनी भाई ने कहा कि असल में किसी को नहीं पता कि खराब फार्म क्या है और खराब फार्म से उबरना जैसी कुछ चीज नहीं है. अधिकतर बल्लेबाजी करते हुए दो या तीन शाट संकेत दे देते हैं कि चीजें खिलाडी के लिए सही हो रही हैं.”

विकेटकीपिंग के संदर्भ मे गोस्वामी ने कहा, ‘‘उन्होंने मुझसे कहा कि अगर मैं इस स्तर पर खेल रहा हूं तो मुझे बेसिक्स के बारे में चिंता करने की जरुरत नहीं है. उन्होंने शीर्ष स्तर पर खिलाड़ी के मानसिक स्तर को लेकर अधिक बात की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >