पाकिस्तान का एक और खिलाड़ी मैच फिक्सिंग मामले में फंसा, निलंबित

कराची : पाकिस्तान सुपर लीग को झकझोरने वाला मैच फिक्सिंग प्रकरण आज और बड़ा होता नजर आया जब राष्ट्रीय टेस्ट टीम से बाहर नासिर जमशेद को कथित तौर पर इस विवाद में शामिल होने के कारण क्रिकेट के सभी प्रारुपों से निलंबित कर दिया गया. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बयान में कहा कि जमशेद भ्रष्टाचार […]

कराची : पाकिस्तान सुपर लीग को झकझोरने वाला मैच फिक्सिंग प्रकरण आज और बड़ा होता नजर आया जब राष्ट्रीय टेस्ट टीम से बाहर नासिर जमशेद को कथित तौर पर इस विवाद में शामिल होने के कारण क्रिकेट के सभी प्रारुपों से निलंबित कर दिया गया.

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बयान में कहा कि जमशेद भ्रष्टाचार रोधी संहिता के उल्लंघन के लिए खेल के सभी प्रारुपों से निलंबित रहेगा.

बायें हाथ के 27 वर्षीय बल्लेबाज जमशेद ने पाकिस्तान की ओर से दो टेस्ट, 48 वनडे और 18 टी20 मैच खेले हैं. वह पिछली बार 2015 विश्व कप के दौरान राष्ट्रीय टीम का हिस्सा थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >