अश्विन ने ट्रॉली बैग के टूटे पहिये की तसवीर शेयर की तो रोहित शर्मा ने उड़ाया मजाक
नयी दिल्ली : टीम इंडिया के टॉप स्पिनर और आईसीसी रैंकिंग में दुनिया के शीर्ष गेंदबाजी और टॉप अलराउंडर आर अश्विन इस समय मीडिया पर छाये हुए हैं. अपनी खेल की वजह से नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर अपनी एक तसवीर की वजह से. इस तसवीर को लेकर उनका मजाक भी उड़ाया गया है. मजाक […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
नयी दिल्ली : टीम इंडिया के टॉप स्पिनर और आईसीसी रैंकिंग में दुनिया के शीर्ष गेंदबाजी और टॉप अलराउंडर आर अश्विन इस समय मीडिया पर छाये हुए हैं. अपनी खेल की वजह से नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर अपनी एक तसवीर की वजह से. इस तसवीर को लेकर उनका मजाक भी उड़ाया गया है. मजाक कोई और नहीं बल्कि उनके सहयोगी और सिक्सर किंग रोहित शर्मा ने उड़ाया है.
दरअसल अश्विन ने 12 जनवरी को ट्विटर पर अपने ट्रॉली बैग के टूटे पहिये की एक तसवीर शेयर की थी और साथ ही उसपर कैप्शन लिखा था ‘आउट’. अश्विन की इस तसवीर और कैप्शन पर रोहित शर्मा ने मजाक उड़ाते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने लिखा, अगर अश्विन तुम ऐसे ही विकेट लेते रहे तो तुम्हारे साथ ऐसा ही होगा.रोहित शर्मा के इस ट्वीट पर अश्विन ने कहा, हाहा…खुद हिटमैन की ओर से शानदार जवाब. सोचो ऐसा लैगेज होना एक सपना है जो लंबी पारी खेल सकता हो.
रोहित शर्मा और अश्विन के बीच वार्तालाप में उतरते हुए भारतीय बैग निर्माता कंपनी वीआईपी के एरिस्ट्रोक्रैट ने रोहित शर्मा और अश्विन को टैग करते हुए लिखा, क्या आपने सपना कहा ?. बैग कंपनी ने कहा, आप दोनों के लिए मेरे पास कुछ खास है. आप दोनों अपना मेल चेक करें. ज्ञात हो 15 जनवरी से आरंभ हो रहे इंग्लैंड के खिलाफ वनडे और टी-20 श्रृंखला में अश्विन की भूमिका अहम है. इस श्रृंखला के साथ ही भारतीय क्रिकेट में विराट युग की भी शुरुआत हो जाएगी. क्योंकि धौनी की कप्तानी छोड़ने के बाद विराट कोहली को क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट का कप्तान बना दिया गया है.