उत्तराखंड में विराट-अनुष्का ने बिताये यादगार पल

देहरादून : भारत के सबसे चर्चित जोड़ियों में शुमार विराट कोहली और अनुष्का शर्मा उत्तराखंड में छुट्टियां बिताकर वापस लौट रहे हैं. उन्होंने एक सप्ताह से अधिक समय यहां बिताया और रविवार को वहां से रवाना हो गये. विराट और अनुष्का 24 दिसंबर को वहां पहुंचे थे. उन्होंने नरेंद्रनगर के एक होटल में अपना समय […]

देहरादून : भारत के सबसे चर्चित जोड़ियों में शुमार विराट कोहली और अनुष्का शर्मा उत्तराखंड में छुट्टियां बिताकर वापस लौट रहे हैं. उन्होंने एक सप्ताह से अधिक समय यहां बिताया और रविवार को वहां से रवाना हो गये. विराट और अनुष्का 24 दिसंबर को वहां पहुंचे थे. उन्होंने नरेंद्रनगर के एक होटल में अपना समय बिताया.

उसी बीच ऐसी खबरें आयीं कि दोनों यहां सगाई करने पहुंचे हैं, लेकिन जब मीडिया में यह खबर बहुत चल गयी, तो विराट कोहली ने इन खबरों का यह कहते हुए खंडन किया कि हम सगाई नहीं कर रहे हैं, अगर करेंगे, तो छिपायेंगे. उन्होंने कहा कि मीडिया में हमारी सगाई की जो खबर चल रही है, वह महज अफवाह है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >