बिना शादी के पिता बनेंगे जो रुट, वनडे सीरीज में भारत के खिलाफ खेलने पर संशय

नयी दिल्‍ली : भारत और इंग्‍लैंड के बीच टेस्‍ट श्रृंखला समाप्‍त होने के बाद 15 जनवरी से अब तीन मैचों की वनडे श्रृंखला शुरू होगी. टेस्‍ट श्रृंखला खत्‍म होने के बाद दोनो टीमें लंबे समय के बाद एक-दूसरे से भिड़ेंगी. जब दोनों टीमों के बीच पहला वनडे खेला जाएगा तो इंग्‍लैंड टीम के साथ उनके […]

नयी दिल्‍ली : भारत और इंग्‍लैंड के बीच टेस्‍ट श्रृंखला समाप्‍त होने के बाद 15 जनवरी से अब तीन मैचों की वनडे श्रृंखला शुरू होगी. टेस्‍ट श्रृंखला खत्‍म होने के बाद दोनो टीमें लंबे समय के बाद एक-दूसरे से भिड़ेंगी. जब दोनों टीमों के बीच पहला वनडे खेला जाएगा तो इंग्‍लैंड टीम के साथ उनके एक खास खिलाड़ी नजर नहीं आएंगे.

जी हां इंग्‍लैंड टीम के खिलाड़ी जो रुट का भारत के खिलाफ वनडे श्रृंखला में अपने टीम के साथ जुड़ने की संभावना कम लग रही है. इसका कारण है कि रुट पिता बनने वाले हैं. दरअसल रुट की पार्टनर केरी कोटरेल जल्‍द ही मां बनने वाली हैं. रुट और कोटरेल का पहला बच्‍चा होगा, इसलिए उनका अपनी पार्टनर के साथ रहना जरुरी है.

* अभी तक रुट की नहीं हुई है शादी
रुट बिना शादी के ही पिता बनने वाले हैं. क्‍योंकि अभी तक रुट अपनी पार्टनर कोटरेल के साथ शादी नहीं किये हैं. दोनों लंबे समय से एक-दूसरे के साथ रह रहे हैं. हालांकि पिछले साल दोनों ने सगाई कर ली है. बताया जा रहा है कि रुट ने टी-20 वर्ल्‍ड कप से पहले ही सगाई के लिए प्रपोज किया था.
* टेस्‍ट श्रृंखला में करारी हार हुई इंग्‍लैंड टीम की
ज्ञात हो भारत और इंग्‍लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्‍ट श्रृंखला में अंग्रेजों को करारी हार का सामना करना पड़ा. भारत ने इंग्‍लैंड को 4-0 से मात देकर श्रृंखला अपने नाम किया था. इसमें कप्‍तान विराट कोहली और स्पिनर आर अश्विन की भूमिका अहम रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >