क्या सगाई करने उत्तराखंड पहुंचे हैं विराट-अनुष्का?

देहरादून : भारतीय क्रिकेट टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा इन दिनों उत्तराखंड में समय बिता रहे हैं. सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार वे दोनों यहां सगाई कर सकते हैं. दोनों पिछले शनिवार से वहां हैं और नरेंद्रनगर के होटल आनंदराज में रूके हैं. उनके उत्तराखंड आगमन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री […]

देहरादून : भारतीय क्रिकेट टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा इन दिनों उत्तराखंड में समय बिता रहे हैं. सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार वे दोनों यहां सगाई कर सकते हैं. दोनों पिछले शनिवार से वहां हैं और नरेंद्रनगर के होटल आनंदराज में रूके हैं. उनके उत्तराखंड आगमन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने उन्हें ट्‌वीट कर बधाई दी थी. होटल के सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ क्रिकेटर, अमिताभ बच्चन और टीना अंबानी भी वहां पहुंचने वाली हैं, जिससे यह कयास लगाया जा रहा है कि दोनों सगाई करने वाले हैं. गौरतलब है कि अनुष्का का ननिहाल उत्तराखंड में ही है.

विराट कोहली और अनुष्का शनिवार की शाम नरेंद्र नगर के होटल आनंदाज पहुंचे थे. उन्हें मसूरी और टिहरी जाना था, लेकिन तेज बारिश, ओलावृष्टि और ठंड के कारण वे दोनों घर से बाहर नहीं निकल पाये.

https://www.instagram.com/p/BOgvqriAb1C/

विराट कोहली उत्तराखंड के ब्रांड एंबेसडर भी है, इसलिए मुख्यमंत्री इस अवसर को पर्यटन से जोड़कर देख रहे हैं. हालांकि विराट और अनुष्का ने इस बारे में कुछ भी नहीं कहा है, लेकिन उनकी सगाई की खबर मीडिया में चल रही है. अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर एक तसवीर डाली है, जिसमें वह मोर को दाना खिलाती नजर आ रहीं हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >