भारत,इंग्लैंड पहले वनडे के लिए टिकट की लूट, सारे टिकट बिके

पुणे : महाराष्ट्र क्रिकेट संघ (एमसीए) ने घोषणा की है कि यहां एमसीए के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम पर भारत और इंग्लैंड के बीच 15 जनवरी 2017 को होने वाले पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में सभी टिकट बिक गए हैं. एमसीए ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि दिन-रात्रि के इस मुकाबले के लिए टिकटों की बिक्री […]

पुणे : महाराष्ट्र क्रिकेट संघ (एमसीए) ने घोषणा की है कि यहां एमसीए के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम पर भारत और इंग्लैंड के बीच 15 जनवरी 2017 को होने वाले पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में सभी टिकट बिक गए हैं. एमसीए ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि दिन-रात्रि के इस मुकाबले के लिए टिकटों की बिक्री 15 दिसंबर को शुरू हुई थी और 12 दिन में सभी टिकेट बिक गए. संघ ने बताया कि आनलाइन और काउंटर दोनों तरह के टिकट खत्म हो चुके हैं.

विज्ञप्ति के अनुसार सभी टिकट बिकने के कारण स्टेडियम में 37406 दर्शक मौजूद रहेंगे. स्टेडियम के तीन साल के बाद दूसरा एकदिवसीय मैच हो रहा है. पिछली बार यहां एकदिवसीय मुकाबला 13 अक्तूबर 2013 को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेल गया था.

इंग्लैंड को भारत दौरे पर तीन वनडे और इतने ही टी20 मैच खेलने हैं. दूसरा वनडे 19 जनवरी को कटक जबकि तीसरा 22 जनवरी को कोलकाता में खेला जाएगा. टी20 मैच 26 जनवरी से एक फरवरी के बीच कानपुर, नागपुर और बेंगलुरु में खेले जाएंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >