राजकोट :भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टेस्ट श्रृंखला के पहले मैच के तीसरे दिन आज भारत ने इंग्लैंड के विशाल स्कोर का पीछा करते हुए खेल की समाप्ति तक चार विकेट के नुकसान पर 319 रन बना लिये. आज के मैच के हीरो रहे चेतेश्वर पुजारा और मुरली विजय दोनों ने शानदार बल्लेबाजी की और टीम के स्कोर को 250 के पार ले गये. पुजारा 124 रन बनाकर आउट हुए ,जबकि मुरली 126 रन बनाकर आउट हुए. पुजारा का यह उनके कैरियर का नौवां टेस्ट शतक है.. पुजारा आउट होने के बाद कप्तान विराट कोहली मैदान पर उतरे .
लंच के बाद एक विकेट के नुकसान पर 171 रन बना लिये हैं. लंच तक भारत का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर162 रन था. आज सुबह भारत जब टीम इंडिया बैटिंग के लिएउतरी तो उसके ओपनर बैट्समैन गौतम गंभीर का विकेट गिरा. आज भारत के खिलाड़ी कल के अपने स्कोर 63 रन से आगे खेलना शुरू किया. लेकिन गंभीर तुरंत ही चलते बने. अभी क्रीज पर चेतेश्वर पुजारा और मुरली विजय खेल रहे हैं.
मुरली विजय और चेतेश्वर पुजारा के नाबाद अर्धशतकों की मदद से भारत ने इंग्लैंड की पहली पारी 537 रन के जवाब में पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के तीसरे दिन लंच तक आज यहां एक विकेट पर 162 रन बनाये. भारत ने सुबह बिना किसी नुकसान के 63 रन से आगे खेलना शुरू किया और वह अब भी इंग्लैंड से 375 रन पीछे है. सलामी बल्लेबाज विजय 57 रन पर खेल रहे हैं. उन्होंने अब तब 224 मिनट क्रीज पर बिताकर 142 गेंदों का सामना करके पांच चौके और दो छक्के लगाये हैं. सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ( 29) के दूसरे दिन दूसरे ओवर में आउट होने के बाद क्रीज पर उतरने वाले पुजारा ने 86 गेंदों पर नाबाद 62 रन बनाये हैं. उन्होंने 117 मिनट क्रीज पर बिताये हैं और उनकी पारी में 12 चौके शामिल हैं. लंच तक विजय और पुजारा ने दूसरे विकेट के लिए 94 रन जोड दिये थे. सुबह के सत्र में भारत ने केवल गंभीर का विकेट गंवाया जिन्हें स्टुअर्ट ब्राड ने दिन के दूसरे ओवर में पगबाधा आउट किया. भारत ने जब सुबह अपनी पारी आगे बढायी तो उसे फालोआन से बचने के लिये 275 रन की दरकार थी. विजय और गंभीर ने कल शाम अच्छी बल्लेबाजी की और अर्धशतकीय साझेदारी निभायी थी लेकिन गंभीर अपने कल के स्कोर में आज केवल एक रन जोड़कर आउट हो गये. उन्हें दिन की सातवीं गेंद पर पवेलियन की राह पकड़नी पडी. लगभग दो साल तक बाहर रहने के बाद वापसी करने वाले बायें हाथ के इस बल्लेबाज ने ब्राड की आज सुबह की पहली ही फुललेंथ गेंद को लेग साइड में मोडना चाहा लेकिन गेंद उनके बल्ले पर नहीं आयी और पगबाधा पर जोरदार अपील पर अंपायर की अंगुली उठ गयी. तब भारत का स्कोर 68 रन था.
विजय और नये बल्लेबाज पुजारा ने इसके बाद इंग्लैंड के भारत में तीसरे सबसे बडे स्कोर का करारा जवाब देने का बीड़ा उठाया. इन दोनों बल्लेबाजों ने एक दूसरे के साथ अच्छा तालमेल बिठाया. सौराष्ट्र की तरफ से रणजी ट्राफी में इसी मैदान पर तिहरा शतक जडने वाले पुजारा पहली गेंद से ही आत्मविश्वास से भरे हुए दिख रहे थे. उन्होंने ब्राड पर बेहतरीन टाइमिंग से खूबसूरत चौका लगाया. इसके बाद उन्होंने रन बनाने की मुख्य जिम्मेदारी उठायी. राजकोट में जन्में इस बल्लेबाज ने मोईन अली पर स्क्वायर कट और आन ड्राइव से दो दर्शनीय चौके लगाये. मोईन की जगह बायें हाथ के स्पिनर जफर अंसारी ने गेंद संभाली और गंभीर के आउट होने के बाद धीमे पड़े विजय ने लांग आन पर छक्का जड़कर उनका स्वागत किया.
इससे भारत का स्कोर 32वें ओवर में 100 रन के पार भी पहुंचा. ब्राड की जगह गेंदबाजी करने के लिये उतरे क्रिस वोक्स की एक गेंद पुजारा के हेलमेट के पीछे लगी। विजय भी भाग्यशाली रहे क्योंकि अंसारी की गेंद पर किया गया उनका फ्लिक कवर क्षेत्ररक्षक के हाथों तक नहीं पहुंचा. इन दो अवसरों को छोडकर दोनों बल्लेबाजों ने पूरे आत्मविश्वास के साथ रन बटोरे. विजय ने पहले अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने अंसारी की गेंद पर अपना दूसरा छक्का जडकर अपने करियर का 15वां और इंग्लैंड के खिलाफ छठा अर्धशतक लगाया। अगले ओवर में पुजारा ने बेन स्टोक्स की गेंद कवर पर चार रन के लिये भेजकर अर्धशतक पूरा किया.
