प्रदूषण पर सहवाग का शानदार ट्वीट, हम बदलेंगे तो हवा बदलेगी......

नयी दिल्‍ली : दिल्‍ली में प्रदूषण का स्‍तर मौजूदा समय में सभी को सोचने पर विवश कर दिया है. प्रदूषण को लेकर जहां एक ओर सरकार अपने स्‍तर पर प्रयास कर रही है वहीं दूसरी ओर इसे लेकर विरोध प्रदर्शन भी तेज हो गया है. विपक्ष दिल्‍ली सरकार के विरोध में प्रदर्शन कर रही है. […]

नयी दिल्‍ली : दिल्‍ली में प्रदूषण का स्‍तर मौजूदा समय में सभी को सोचने पर विवश कर दिया है. प्रदूषण को लेकर जहां एक ओर सरकार अपने स्‍तर पर प्रयास कर रही है वहीं दूसरी ओर इसे लेकर विरोध प्रदर्शन भी तेज हो गया है. विपक्ष दिल्‍ली सरकार के विरोध में प्रदर्शन कर रही है.

इसी बीच टीम इंडिया के पूर्व कप्‍तान और तूफानी बल्‍लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने भी बढ़ते प्रदूषण को लेकर गहरी चिंता जाहिर की है. वीरु ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो पोस्‍ट किया है, जिसमें एक बाइक सवार बड़े मजे में चले जा रहा है. उसकी गाड़ी से लगातार धूंआ निकल रहा है और उसकी उसे सुध नहीं है.

इसी पर वीरु ने लिखा, धूंआ वैसे ही कम नहीं है और ये भाईसाहब और उड़ा रहे हैं. मैं और आप बदल गये तो हवा भी बदलेगी, देश भी बदलेगा. #NoPollution.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >