पीवी सिंधू विजाग स्टील की ब्रांड एंबेसडर बनी

हैदराबाद : रियो ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाली बैडमिंटन खिलाडी पी. वी. सिंधू को राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड की कारपोरेट इकाई विजाग स्टील ने अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है. इसके लिए किए गए समझौते के तहत बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन और भारतीय बैडमिंटन संघ के तहत होने वाले घरेलू और अंतरराष्ट्रीय खेलों में कंपनी सिंधू […]

हैदराबाद : रियो ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाली बैडमिंटन खिलाडी पी. वी. सिंधू को राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड की कारपोरेट इकाई विजाग स्टील ने अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है. इसके लिए किए गए समझौते के तहत बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन और भारतीय बैडमिंटन संघ के तहत होने वाले घरेलू और अंतरराष्ट्रीय खेलों में कंपनी सिंधू की जर्सी (खिलाडी की पोशाक) पर अपना लोगो लगायेगी.

राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक पी. मधुसूदन ने कहा कि विजाग स्टील और सिंधू दोनों ही भारत की अमूल्य संपत्ति हैं और इस जुड़ाव से दोनों को प्रसिद्धि मिलेगी और देश भी गौरवान्वित होगा.कंपनी के साथ अपने जुड़ने पर टिप्पणी करते हुए सिंधू ने कहा कि ओलंपिक के बाद यह उनके द्वारा जुड़ने वाले कई बडे ब्रांडों में से एक है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >