गैरी सोबर्स के 80वें जन्मदिन पर कोहली ने पूरी टीम के साथ उन्हें दी बधाई

किंगस्टन : भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली ने गैरी सोबर्स को उनके 80वें जन्मदिन पर बधाई देते हुए वेस्टइंडीज के इस महान क्रिकेटर से मिलने की इच्छा जताई है.कोहली ने एक वीडियो संदेश में कहा ,‘‘ मैदान पर आपके ( सोबर्स के ) प्रदर्शन को हमेशा याद किया जायेगा. आप उन कुछ खिलाड़ियों में से […]

किंगस्टन : भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली ने गैरी सोबर्स को उनके 80वें जन्मदिन पर बधाई देते हुए वेस्टइंडीज के इस महान क्रिकेटर से मिलने की इच्छा जताई है.कोहली ने एक वीडियो संदेश में कहा ,‘‘ मैदान पर आपके ( सोबर्स के ) प्रदर्शन को हमेशा याद किया जायेगा. आप उन कुछ खिलाड़ियों में से हैं जिन्होंने खेलने का तरीका बदला. शानदार कैरियर और जीवन के लिए बधाई. मेरी खुशकिस्मती है कि आपको आपके 80वें जन्मदिन पर शुभकामना दे रहा हूं.”

वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने यह संदेश पोस्ट किया है. इसमें आगे लिखा गया ,‘‘ मुझे यकीन है कि आप दुनिया भर में यूं ही लोगों को प्रेरित करते रहेंगे. आपका खेल देखने में मजा आता रहा है. मैं आपसे मिलकर किसी दिन खेल पर बात करना चाहूंगा. यह मेरे जीवन की इच्छाओं में से एक है.” भारत के कोच अनिल कुंबले, सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और वेस्टइंडीज के कप्तान जासन होल्डर ने भी कैरेबियाई बोर्ड के ट्विटर हैंडिल पर वीडियो संदेश भेजे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >