रिचर्ड्स के बेटे ने बनायी कोहली की पेंटिंग

एंटीगा : वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज विवियन रिचर्ड्स ने तो विराट कोहली के पहले दोहरे शतक की तारीफ की ही लेकिन उनके बेटे माली ने तो पहले क्रिकेट टेस्ट में उस रिकार्ड पारी के पलों पर पेंटिंग बनाकर भारतीय कप्तान को तोहफे में दी.अब तक 18 प्रथम श्रेणी मैच खेल चुके जूनियर रिचर्ड्स टीम होटल […]

एंटीगा : वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज विवियन रिचर्ड्स ने तो विराट कोहली के पहले दोहरे शतक की तारीफ की ही लेकिन उनके बेटे माली ने तो पहले क्रिकेट टेस्ट में उस रिकार्ड पारी के पलों पर पेंटिंग बनाकर भारतीय कप्तान को तोहफे में दी.अब तक 18 प्रथम श्रेणी मैच खेल चुके जूनियर रिचर्ड्स टीम होटल में कोहली से मिलने गए और अपने कलाकार दोस्त के साथ मिलकर बनाई पेंटिंग उन्हें भेट की.

रिचर्ड्स ने बीसीसीआई टीवी से कहा ,‘‘ हमने उसके पहले दोहरे शतक को यादगार बनाने की सोची. हमने सिर्फ एक दिन में पेंटिंग बनाई और यहां उसे देने आये.” हाल ही में 3000 टेस्ट रन पूरे करने वाले कोहली टेस्ट क्रिकेट में विदेशी सरजमीं पर दोहरा शतक जड़ने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए.

इससे पहले रिचर्ड्स ने उनकी पारी को शानदार बताते हुए कहा था ,‘‘ यह आला दर्जे का शतक है. सर विवियन रिचर्ड्स मैदान पर दोहरा शतक बनाना काफी कठिन है. बतौर बल्लेबाज मुझे यह पारी देखकर मजा आया हालांकि यह वेस्टइंडीज के खिलाफ थी. मैं बेहतरीन पारियों का कद्रदान हूं.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >