सेरेना और वीनस अगले दौर में

लंदन : दुनिया की नंबर एक और गत चैंपियन सेरेना विलियम्स ने विंबलडन टेनिस ग्रैंडस्लैम में हमवतन अमेरिकी क्रिस्टिना मैकहाले को चुनौतीपूर्ण मुकाबले में 6-7, 6-2, 6-4 से शिकस्त देकर अगले दौर में प्रवेश किया. छह बार की विंबलडन चैंपियन सेरेना विंबलडन में शुरुआती दौर से बाहर होने से बच गयीं, अब अंतिम-16 में जगह […]

लंदन : दुनिया की नंबर एक और गत चैंपियन सेरेना विलियम्स ने विंबलडन टेनिस ग्रैंडस्लैम में हमवतन अमेरिकी क्रिस्टिना मैकहाले को चुनौतीपूर्ण मुकाबले में 6-7, 6-2, 6-4 से शिकस्त देकर अगले दौर में प्रवेश किया. छह बार की विंबलडन चैंपियन सेरेना विंबलडन में शुरुआती दौर से बाहर होने से बच गयीं, अब अंतिम-16 में जगह बनाने के लिए जर्मनी की अनिका बेक से भिड़ेंगी.

उनकी बहन और पांच बार की चैंपियन वीनस विलियम्स बारिश बाधित मैच के बाद अंतिम-16 में प्रवेश करने में सफल रहीं. उन्होंने रुस की युवा दारिया कासातकिना को 7-5, 4-6, 10-8 से पराजित किया. अब वह क्वार्टरफाइनल में जगह बनाने के लिए स्पेन की आठवीं वरीय कार्ला सुआरेज नावारो से भिड़ेंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >