गांगुली और शास्त्री के झगड़े में कूदे बेदी-मांजरेकर

नयी दिल्ली : पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर और पूर्व कप्तान बिशन सिंह बेदी ने पूर्व कप्तानों रवि शास्त्री और सौरव गांगुली के बीच राष्ट्रीय कोच की नियुक्ति के संदर्भ में चल रही शाब्दिक जंग को लेकर आज एक दूसरे भिन्न विचार व्यक्त किये. मांजेरकर ने आज ट्वीट किया, ‘‘ मुझे लगता है कि सौरव […]

नयी दिल्ली : पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर और पूर्व कप्तान बिशन सिंह बेदी ने पूर्व कप्तानों रवि शास्त्री और सौरव गांगुली के बीच राष्ट्रीय कोच की नियुक्ति के संदर्भ में चल रही शाब्दिक जंग को लेकर आज एक दूसरे भिन्न विचार व्यक्त किये.

मांजेरकर ने आज ट्वीट किया, ‘‘ मुझे लगता है कि सौरव से अधिक रवि पद के लिये नहीं चुने जाने से खफा है. यह उनके लिये नया अनुभव है. बीसीसीआई ने कोच के रुप में बेहतर व्यक्ति को चुना. ” हालांकि बेदी ने शास्त्री का समर्थन किया. उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘कोच पद के लिये नहीं चुने जाने के अलावा रवि शास्त्री का चयन प्रक्रिया पर नाराजगी जताना सही है जहां एक चयनकर्ता अनुपस्थित हो गया. वह बोर्ड से उपर तो नहीं है. ”
भारतीय टीम से बाहर चल रहे गौतम गंभीर ने भी एक न्यूज चैनल से बात करते हुए शास्त्री की टिप्पणी की आलोचना की. गंभीर की टिप्पणी मांजरेकर के विचार से मिलती जुलती है. उन्होंने कहा, ‘‘रवि शास्त्री की टिप्पणी केवल उनकी हताशा दिखाती है. कुंबले सर्वश्रेष्ठ पसंद है. वह कड़ी मेहनत करने वाला व्यक्ति है. ”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >