बीसीसीआई के पहले सालाना सम्मेलन में चर्चा का केंद्र होगा पारदर्शिता, आईपीएल का मुद्दा

नयी दिल्ली : बीसीसीआई धर्मशाला में 21 से 24 जून तक होने वाले अपने पहले सालाना सम्मेलन में बोर्ड के काम करने के तरीके को और पारदर्शी एवं कार्य-कुशल बनाने पर चर्चा करेगा जिसमें इसके अलावा घरेलू क्रिकेट सत्र को मजबूत करने और आईपीएल को नयी उंचाईयों तक ले जाने के कदम उठाने पर भी […]

नयी दिल्ली : बीसीसीआई धर्मशाला में 21 से 24 जून तक होने वाले अपने पहले सालाना सम्मेलन में बोर्ड के काम करने के तरीके को और पारदर्शी एवं कार्य-कुशल बनाने पर चर्चा करेगा जिसमें इसके अलावा घरेलू क्रिकेट सत्र को मजबूत करने और आईपीएल को नयी उंचाईयों तक ले जाने के कदम उठाने पर भी बात की जायेगी.

यह सम्मेलन क्रिकेट बोर्ड की कार्यकारी समिति की बैठक से पहले एचपीसीए स्टेडियम में कराया जायेगा, जिसके भारतीय टीम के नये कोच का नाम घोषित करने की उम्मीद है जो टीम के वेस्टइंडीज रवाना होने से दो हफ्ते पहले होगा. चार दिवसीय सम्मेलन में कार्यशालाओं और बैठकों की सीरीज होंगी. यह सब राज्य क्रिकेट संघ के मीडिया मैनेजरों की कार्यशाला के साथ शुरू होगा जिसमें डिजिटल मीडिया पर सत्र भी शामिल हैं. इसके बाद कोचों और कप्तानों की कांफ्रेंस, आईपीएल संचालन परिषद, जूनियर समिति और संबद्धता समिति की बैठक आयोजित होंगी.

सम्मेलन 24 जून को कार्यकारी समिति की बैठक के साथ समाप्त होगा. बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने कहा, ‘‘यह पहली बार है जब बीसीसीआई चार दिवसीय सम्मेलन का आयोजन कर रहा है, जिसका उद्देश्य सभी शेयरधारकों को एक स्थान पर एकत्रित करना है और खेल में सुधार के लिये सभी के विचारों को शामिल करना है. ”

बीसीसीआई सचिव अजय शिर्के ने कहा, ‘‘इस सम्मेलन का समय इससे बेहतर नहीं हो सकता था. हम क्रिकेट सत्र के दिलचस्प सत्रों में शामिल होंगे और यह प्रत्येक को एक छत के नीचे लाने का बढिया मौका है जिसमें विचारों पर और इन्हें लागू करने पर चर्चा की जायेगी. ”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >