सचिन, सौरव और लक्ष्मण तय करेंगे टीम इंडिया का मुख्‍य कोच

नयी दिल्ली : बीसीसीआई ने आज भारतीय टीम के मुख्य कोच पद के लिये मिले 57 आवेदनों की सूची में छंटनी कर 21 का चयन कर इन्हें क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) के पास भेज दिया जिसमें सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण शामिल हैं. समिति की सहायता पूर्व सचिव और राष्ट्रीय चयनकर्ता संजय जगदाले […]

नयी दिल्ली : बीसीसीआई ने आज भारतीय टीम के मुख्य कोच पद के लिये मिले 57 आवेदनों की सूची में छंटनी कर 21 का चयन कर इन्हें क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) के पास भेज दिया जिसमें सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण शामिल हैं.

समिति की सहायता पूर्व सचिव और राष्ट्रीय चयनकर्ता संजय जगदाले करेंगे जो इसके समन्वयक होंगे और 22 जून को सचिव अजय शिर्के के जरिये बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर को इसकी रिपोर्ट सौंपेंगे. बीसीसीआई ने एक मीडिया विज्ञप्ति जारी कर कहा कि सचिन तेंदुलकर इस समय इंग्लैंड में छुट्टियां मनाने गये हुए हैं तो वह वीडिया कांफ्रेंस के जरिये उपलब्ध होंगे.
विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘क्रिकेट सलाहकार समिति में सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, वीवीएस लक्ष्मण शामिल हैं जो संजय जगदाले के साथ मिलकर मुख्य कोच के चयन की प्रक्रिया करेंगे. जगदाले इस समिति के मुख्य समन्वयक होंगे. समिति जिन्हें इस पद के लिये सही मानेगी, जगदाले के साथ मिलकर उन आवेदनों का आकलन करेगी और साक्षात्कार करायेगी तथा उम्मीदवारों के प्रस्तुतिकरण देखेगी. ‘ इसके अनुसार, ‘‘तेंदुलकर इस समिति के अहम सदस्य हैं जो अभी देश से बाहर हैं और उन्होंने वीडिया कांफ्रेस के जरिये अपनी उपलब्धता की पुष्टि कर दी है. ‘

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >