भारतीय चयनकर्ताओं को कुलदीप यादव पर निगाह रखनी चाहिए : गावस्कर

नयी दिल्ली : पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर मौजूदा आईपीएल में कुलदीप यादव के प्रदर्शन से काफी प्रभावित हैं और उन्होंने भारतीय चयनकर्ताओं को सलाह देते हुए कहा कि उन्हें इस युवा स्पिनर पर निगाह रखनी चाहिए. अनुभवी खिलाड़ी पीयूष चावला की जगह खेलते हुए यादव कोलकाता नाइटराइडर्स के लिये हैरानी भरा हथियार साबित हुए […]

नयी दिल्ली : पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर मौजूदा आईपीएल में कुलदीप यादव के प्रदर्शन से काफी प्रभावित हैं और उन्होंने भारतीय चयनकर्ताओं को सलाह देते हुए कहा कि उन्हें इस युवा स्पिनर पर निगाह रखनी चाहिए. अनुभवी खिलाड़ी पीयूष चावला की जगह खेलते हुए यादव कोलकाता नाइटराइडर्स के लिये हैरानी भरा हथियार साबित हुए जिससे टीम ने रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 22 रन जीत से आईपीएल के प्लेआफ में जगह सुनिश्चित की.

गावस्कर ने कानपुर में जन्में 22 वर्षीय यादव के बारे में ‘एनडीटीवी’ से कहा, ‘‘वह काफी प्रभावशाली रहा और भारतीय चयनकर्ताओं के लिये मेरी सलाह यही होगी कि इस युवा पर निगाह रखी जाये. वह अलग तरह का गेंदबाज है, आपको उसके साथ थोड़ा संयम बरतना होगा लेकिन वह ऐसा गेंदबाज है जो आपको भविष्य में मैच जीता सकता है. हमें उस पर निगाह रखनी चाहिए. ”

यादव ने 28 रन देकर दो विकेट हासिल किये, उन्होंने क्रीज पर जम चुके शिखर धवन (51) को आउट कर सनराइजर्स के बल्लेबाजी क्रम के गिरने का सिलसिला शुरू किया और केकेआर को उन्हें आठ विकेट पर महज 149 रन पर रोकने में मदद की. चैम्पियंस लीग में प्रदर्शन के बाद यादव को अक्तूबर 2014 में वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के लिये भारत की एक दिवसीय टीम में शामिल किया गया है और उन्होंने इसके बाद प्रथम श्रेणी और लिस्ट ए में आगाज किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >