पापा बने सुरेश रैना, पत्नी प्रियंका ने दिया बेटी को जन्म

नयी दिल्ली : टीम इंडिया के बायें हाथ के बल्‍लेबाज और आईपीएल में गुजरात लायंस के कप्‍तान सुरेश रैना आज पापा बन गये. उनकी पत्नी प्रियंका ने एक बेटी को जन्म दिया है. इस खुशी को सेलिब्रेट करने के लिए रैना आईपीएल से छुट्टी लेकर हॉलैंड गये हुए हैं. कल उन्होंने एक ट्‌वीट किया था, […]

नयी दिल्ली : टीम इंडिया के बायें हाथ के बल्‍लेबाज और आईपीएल में गुजरात लायंस के कप्‍तान सुरेश रैना आज पापा बन गये. उनकी पत्नी प्रियंका ने एक बेटी को जन्म दिया है. इस खुशी को सेलिब्रेट करने के लिए रैना आईपीएल से छुट्टी लेकर हॉलैंड गये हुए हैं. कल उन्होंने एक ट्‌वीट किया था, जिसमें वे अपनी पत्नी के साथ नजर आ रहे हैं. इस ट्‌वीट में उन्होंने यह बताने की कोशिश की है कि वे किस कदर अपने आने वाले बच्चे को लेकर उत्साहित हैं. मदर्स डे पर भी उन्होंने अपनी इस बेताबी को बयां किया था, जिसमें उन्होंने अपनी मां और अपनी पत्नी की तसवीर साझा शेयर की थी और प्रियंका को भविष्य की मां बताया था.

सुरेश रैना की शादी पिछले साल आईपीएल से पहली हुई थी और इस साल वे आईपीएल में अपनी बेटी के साथ हैं, यह मौका उनके लिए खास है. गुजरात लायंस द्वारा आईपीएल सीजन 9 में शानदार प्रदर्शन करने का श्रेय भी रैना ने अपनी पत्नी को ही दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >