लोढ़ा समिति की सिफारिशें लागू करने से क्रिकेट को नुकसान : बीसीसीआई

नयी दिल्ली : बीसीसीआई के वकील ने आज सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के सामने अपनी चिंता जताते हुए कहा कि अगर लोढ़ा समिति की रिपोर्ट को पूरी तरह से लागू किया गया, तो खेल के स्तर को नुकसान होगा. उनकी दलील पर मुख्य न्यायाधीश ठाकुर ने कहा कि आप इतने आशंकित क्यों है, सब […]

नयी दिल्ली : बीसीसीआई के वकील ने आज सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के सामने अपनी चिंता जताते हुए कहा कि अगर लोढ़ा समिति की रिपोर्ट को पूरी तरह से लागू किया गया, तो खेल के स्तर को नुकसान होगा. उनकी दलील पर मुख्य न्यायाधीश ठाकुर ने कहा कि आप इतने आशंकित क्यों है, सब कुछ आपके साथ भी अच्छा नहीं है. कोर्ट मामले की सुनवाई 29 जून को करने वाली है.

गौरतलब है कि आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले में सुनवाई करते हुए जस्टिस लोढ़ा ने कुछ सिफारिशे की हैं, ताकि क्रिकेट को दागदार होने से बचाया जा सके. समिति की रिपोर्ट के बाद ही आईपीएल की दो टीम चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स को दो साल के लिए आईपीएल से प्रतिबंधित कर दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >