संन्‍यास के बाद अपनी बायोपिक बनायेंगे युवराज सिंह

नयी दिल्‍ली : टीम इंडिया के बायें हाथ के तूफानी बल्‍लेबाज युवराज सिंह क्रिकेट के मैदान से बाहर भी एक नयी पारी खेलने की तैयारी में हैं. युवराज सिंह अब क्रिकेट से हटकर फिल्‍मों की दुनिया में इंट्री करने की सोच रहे हैं. दरअसल युवराज सिंह अपने क्रिकेट जीवन से जुड़ी फिल्‍म तैयार करने पर […]

नयी दिल्‍ली : टीम इंडिया के बायें हाथ के तूफानी बल्‍लेबाज युवराज सिंह क्रिकेट के मैदान से बाहर भी एक नयी पारी खेलने की तैयारी में हैं. युवराज सिंह अब क्रिकेट से हटकर फिल्‍मों की दुनिया में इंट्री करने की सोच रहे हैं. दरअसल युवराज सिंह अपने क्रिकेट जीवन से जुड़ी फिल्‍म तैयार करने पर विचार कर रहे हैं.

हालांकि उन्‍होंने कहा कि वो अपनी बायोपिक पर काम क्रिकेट से संन्‍यास लेने के बाद करेंगे. अभी वो केवल क्रिकेट पर ही ध्‍यान दे रहे हैं. युवराज सिंह ने कहा, वो भी क्रिकेट से सन्‍यास लेने के बाद मास्‍टर ब्‍लास्‍टर सचिन तेंदुलकर और मोहम्‍मद अजहरुद्दीन की तरह क्रिकेट से सन्‍यास लेने के बाद अपनी बायोपिक बनायेंगे.

युवराज ने कहा, मैं फिल्‍मों के माध्यम से अपनी कहानी सबके सामने रखना चाहता हूं. ज्ञात हो कैंसर से लड़ने के बाद युवराज सिंह ले क्रिकेट में धमाकेदार वापसी की है. हालांकि इसके बाद उन्‍हें अपने फॉर्म के चलते कई सालों तक टीम से बाहर रहना पड़ा, लेकिन अब वो भारतीय टी-20 टीम का हिस्‍सा हैं. फिलहाल युवराज सिंह आईपीएल-9 में सनराइजर्स हैदराबाद टीम का हिस्‍सा हैं. युवराज सिंह फिल्‍हाल चोट के कारण शुरुआती मैचों में भाग नहीं ले पाये, लेकिन ऐसी संभावना है कि 6 मई को हैदराबाद की ओर से मैदान पर जुरूर नजर आयेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >