धवन के इमोशनल ट्वीट पर रोहित ने कहा, ''Jattjee you are a great player''

मुंबई : सेमी फाइनल में भारतीय टीम से बाहर निकाले जाने और टी-20 विश्वकप से वेस्‍टइंडीज के हाथों हारकर टीम इंडिया की दर्दनाक विदाई से शिखर धवन निराश हैं. उन्‍होंने इमोशनल होकर ट्विटर पर कुछ लाइनें पोस्‍ट किया है. धवन ने अपनी गलतियों के लिए माफी मांगी है और इसी गलतियों को अपनी ताकत मानकर […]

मुंबई : सेमी फाइनल में भारतीय टीम से बाहर निकाले जाने और टी-20 विश्वकप से वेस्‍टइंडीज के हाथों हारकर टीम इंडिया की दर्दनाक विदाई से शिखर धवन निराश हैं. उन्‍होंने इमोशनल होकर ट्विटर पर कुछ लाइनें पोस्‍ट किया है. धवन ने अपनी गलतियों के लिए माफी मांगी है और इसी गलतियों को अपनी ताकत मानकर आगे अच्‍छे खिलाड़ी बनने का संकल्‍प लिया है.

धवन ने ट्वीट किया, ‘कोई कमी मेरे में ही होगी, जैसी परफॉरमेंस चाहता था वैसी हुई नहीं. गलती को अब खुबियों में बदल के और अच्‍छा खिलाड़ी बनुंगा’. इधर धवन के इस ट्वीट का जवाब साथी खिलाड़ी रोहित शर्मा ने इस अंदाज में दिया. रोहित शर्मा ने लिखा, जाट जी आप दुनिया के महान खिलाड़ी हैं.

ज्ञात हो धवन को उनके खराब फॉर्म के चलते वेस्‍टइंडीज के खिलाफ समीफाइनल मुकाबले में टीम से बाहर कर दिया गया था और अजिंक्‍य रहाणे को टीम में उनकी जगह शामिल किया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >