विजेंदर सिंह ने तेंदुलकर को दिया डब्ल्यूबीओ मुकाबला देखने का न्यौता

नयी दिल्ली : स्टार मुक्केबाज विजेंदर सिंह ने आज सचिन तेंदुलकर को अपना डब्ल्यूबीओ एशिया खिताबी मुकाबला देखने का न्यौता दिया और उन्हें पेशेवर मुक्केबाजी के ढांचे और भविष्य के बारे में भी बताया. पिछले साल पेशेवर सर्किट में उतरने के बाद से चारों मुकाबले जीत चुके विजेंदर होली के दस दिन के ब्रेक पर […]

नयी दिल्ली : स्टार मुक्केबाज विजेंदर सिंह ने आज सचिन तेंदुलकर को अपना डब्ल्यूबीओ एशिया खिताबी मुकाबला देखने का न्यौता दिया और उन्हें पेशेवर मुक्केबाजी के ढांचे और भविष्य के बारे में भी बताया. पिछले साल पेशेवर सर्किट में उतरने के बाद से चारों मुकाबले जीत चुके विजेंदर होली के दस दिन के ब्रेक पर भारत में हैं. उन्हें अगला मुकाबला 30 अप्रैल को लंदन में खेलना है.

बीजिंग ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता विजेंदर महान क्रिकेटर तेंदुलकर के जबर्दस्त प्रशंसक हैं. उन्हें गुडगांव में तेंदुलकर से मुलाकात की और 11 जून को यहां होने वाले पेशेवर मुक्केबाजी के पहले घरेलू मुकाबले को देखने का न्यौता भी दिया. विजेंदर ने कहा ,‘‘ किसी भी खिलाड़ी के लिए सचिन तेंदुलकर जैसे लीजैंड से मिलना प्रेरणास्पद होता है. मैं सचिन सर को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने मुझे समय दिया. मैंने 11 जून को दिल्ली में होने वाले डब्ल्यूबीओ एशिया खिताबी मुकाबले के लिए उन्हें न्यौता दिया है.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >